Home National उमेश पाल हत्याकांड: सांसद-विधायक अतीक अहमद नहीं, कैदी नंबर 17052 की होगी पेशी

उमेश पाल हत्याकांड: सांसद-विधायक अतीक अहमद नहीं, कैदी नंबर 17052 की होगी पेशी

0
उमेश पाल हत्याकांड: सांसद-विधायक अतीक अहमद नहीं, कैदी नंबर 17052 की होगी पेशी

[ad_1]

अतीक अहमद की नई पहचान बन गई है। वह पूर्व विधायक और सांसद नहीं बल्कि कैदी नंबर 17052 बन गया है। अतीक अहमद को सजा होने के बाद वह पहली बार प्रयागराज में कैदी बनकर आएगा। अहमद के खिलाफ 102 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। उमेश पाल के अपहरण में उसको सजा हुई और अब हत्या के मामले में उसे आरोपित किया जाना है। अतीक अहमद पर 2005 में विधायक राजू पाल की हत्या कराने का आरोप है। इसके बाद राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल को 2006 में अगवा कराकर मारा पीटा और बयान बदलवा दिया। अपहरण केस का फैसला आने से पूर्व ही 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या कर दी गई। 

उमेश पाल की पत्नी ने अतीक को नामजद किया है। पुलिस ने उमेश पाल के अपहरण केस में फैसला आने तक अतीक को उमेश पाल हत्याकांड में आरोपित नहीं किया था। 28 मार्च को उमेश पाल अपहरण कांड में अतीक को सजा हो गई और वह कैदी नंबर 17052 बन गया। इसके बाद प्रयागराज पुलिस ने चार अप्रैल को अतीक अहमद का बी वारंट अहमदाबाद जेल में तामील किया। अब उमेश पाल हत्याकांड में अतीक का रिमांड बनना है। इसके बाद वह उमेश पाल हत्याकांड में विधिक रूप से आरोपी बन जाएगा। 

ये भी पढ़ें: उमेश पाल हत्याकांड: असद तीन बार गाजियाबाद-नोएडा से दिल्ली गया, यूपी में थे नौ ठिकाने

अतीक को मिली थी गाली, इस बार बढ़ेगी सुरक्षा
अतीक अहमद की कोर्ट में पेशी के दौरान जमकर हंगामा हुआ था। बीते 28 मार्च को कुछ लोगों ने कचहरी परिसर के अंदर अतीक को देखकर गाली दी और जमकर नारेबाजी की थी। पुरानी घटनाओं को देखते हुए इस बार अतीक अहमद की पेशी के दौरान सुरक्षा और बढ़ा दी जाएगी।

[ad_2]

Source link