Sunday, September 1, 2024
Google search engine
HomeNational'उम्मीद की आंधी प्रियंका गांधी', फूलपुर में कांग्रेसियों ने लगाए पोस्टर, नीतीश...

‘उम्मीद की आंधी प्रियंका गांधी’, फूलपुर में कांग्रेसियों ने लगाए पोस्टर, नीतीश को उतारने की भी चली थी चर्चा


ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपनी खोई हुई सियासी जमीन तलाशने की कवायद को लेकर वायरल हो रहे एक वीडियो में प्रियंका गांधी वाड्रा को उम्मीद की आंधी बताया है। फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में प्रयागराज कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग की तरफ से प्रियंका गांधी का पोस्टर जगह-जगह लगाया गया है। पोस्टर पर उम्मीद की आंधी, प्रियंका गांधी लिखा गया है। इस पोस्टर में एक तरफ देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के साथ  इंदिरा गांधी की भी तस्वीर छपी है तो दूसरे किनारे पर कांग्रेस का निशान हाथ का पंजा दर्शाया गया है।

 

फूलपुर ही वह सीट है जिस पर कांग्रेस के साथ विपक्षी गठबंधन में शामिल जदयू नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार को उतारने की चर्चा चल रही है। अब प्रियंका गांधी को लेकर कांग्रसियों ने पोस्टर बाजी की है। हालांकि प्रियंका को वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ भी उतारने की चर्चा यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रेसिडेंट की पोस्ट मिलते ही छेड़ा था।  

फूलपुर से जारी वीडियो में अल्पसंख्यक वर्ग के शहर अध्यक्ष अरशद अली का कहना है कि फूलपुर लोकसभा सीट देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की रही है। प्रियंका गांधी को अपने नाना की विरासत को बढ़ाने के लिए आगे आना चाहिए और उनको फूलपुर से चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि फूलपुर की आवाम को विश्वास है कि प्रियंका गांधी इस लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ती हैं तब फिर पंजा लहराएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments