Home Life Style उम्र से पहले पीरियड आना बंद हो रहा तो डाइट में खाएं ये फूड्स, Early Manopause से होगा बचाव

उम्र से पहले पीरियड आना बंद हो रहा तो डाइट में खाएं ये फूड्स, Early Manopause से होगा बचाव

0
उम्र से पहले पीरियड आना बंद हो रहा तो डाइट में खाएं ये फूड्स, Early Manopause से होगा बचाव

[ad_1]

मेनोपॉज महिलाओं के बॉडी की एक स्टेज है। जिसमे आने के बाद पीरियड्स आना बंद हो जाते हैं। मेनोपॉज की एवरेज उम्र 51 के करीब मानी जाती है। लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से बहुत सारी महिलाएं Early Menopause की समस्या से गुजर रही हैं। उन्हें उम्र के पहले ही कभी 40 को कभी 42 की उम्र में भी पीरियड्स आना बंद हो जाते हैं। समय से पहले पीरियड्स के बंद हो जाने की वजह से महिलाओं को काफी सारी हेल्थ प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। 

Early Manopause से होती हैं ये हेल्थ प्रॉब्लम

-40-45 की उम्र के बीच पीरियड्स बंद हो जाने की वजह से महिलाएं केवल मां बनने के सुख से वंचित ही नहीं रह जाती बल्कि उनको इन सारी हेल्थ समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। 

-जल्दी पीरियड्स बंद हो जाने की वजह से महिलाओं की हड्डियां कमजोर होना शुरू हो जाती हैं। 

-वहीं अर्ली मेनोपॉज महिलाओं में दिल की बीमारी का जोखिम बढ़ा देता है। 

-इसके अलावा मेनोपॉज की वजह से हॉट फ्लैश, बॉडी का कभी ठंडा और गर्म होने जैसी समस्याएं होने लगती है।

-सेक्स की इच्छा में कमी।

-महिलाएं जल्दी डिप्रेशन और स्ट्रेस का शिकार हो जाती हैं।

-वजन बढ़ना शुरू हो जाता है।

-एस्ट्रोजन हार्मोंस की कमी होने लगती है।

-मूड स्विंग, चिड़चिड़ाहट, मेमोरी लॉस जैसी समस्या घेरने लगती है। 

सही डाइट से रोकें Early Menopause

-उम्र से पहले पीरियड बंद ना हो इसके लिए जरूरी है कि 40 की उम्र तक पहुंचने के साथ ही खानपान पर पूरी तरह से ध्यान दिया जाए। रिसर्च में पता चला है कि  इन सारे फूड्स को अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें।

-डाइट में रोजाना ऑयली फिश खाना फायदेमंद है। इसमे मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड एंटीआक्सीडेंट बनाता है। जिससे मेनोपॉज को जल्दी ना होने में मदद मिलती है।

-बींस और दालों और मटर को डाइट में जरूर शामिल करें। इसे रोजाना खाने से रिसर्च के मुताबिक मेनोपॉज को करीब 3 सालों के लिए टाला जा सकता है। 

-इसके साथ ही रोजाना के खाने में विटामिन बी6 और जिंक की भरपूर मात्रा लेनी चाहिए। जिससे कि मेनोपॉज के लक्षणों को जल्दी आने से रोका जा सके।

-नॉनवेज की शौकीन महिलाओं को आम महिलाओं की तुलना में मेनोपॉज होने में करीब 1 साल की देरी होती है। 

-अंगूर और अंडे को डाइट में लें। इससे जल्दी से पीरियड खत्म होने की दिक्कत नहीं होगी।

इन चीजों से बनाकर रखें दूरी

अगर आप खाने में कार्बोहाइड्रेट की ज्यादा मात्रा जैसे ब्रेड, पास्ता, चावल ज्यादा लेती हैं तो मेनोपॉज के जल्दी हो जाने की संभावना रहती है। 

[ad_2]

Source link