[ad_1]
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने बताया कि एक्टर और स्टार कहे जाने में वह क्या फर्क महसूस करते हैं। ऋतिक ने कहा कि पहला जहां उन्हें कंफर्टेबल और रिलैक्स फील कराता है वहीं दूसरा उनके लिए किसी बोझ की तरह है। ऋतिक रोशन ने कहा कि वह अपने स्टारडम के लिए बहुत थैंकफुल फील करते हैं।
स्टार और एक्टर के बीच का फर्क
ऋतिक रोशन ने स्टार और एक्टर के बीच का फर्क बताते हुए कहा- जब कोई मुझे एक्टर कहकर संबोधित करता है तो यह बहुत अच्छी सी, सुरक्षित, सिक्योर और खुशी देने वाली फीलिंग होती है। मैं बहुत कंफर्टेबल होता हूं। यह हर किसी पर लागू नहीं होता, लेकिन मैं बस यह कहना चाहता हूं कि एक एक्टर रहते हुए मैं बहुत शांत, सहज और खुद सा महसूस करता हूं। स्टार होना एक जिम्मेदारी है।
ऋतिक ने स्टारडम को बताया बोझ
ऋतिक रोशन ने कहा, ‘मैं इसके लिए बहुत शुक्रगुजार हूं, मुझे गलत मत समझिएगा, मैं इसके लिए बहुत शुक्रगुजार हूं और इसे एन्जॉय करता हूं। मुझे पता है कि यह मुझे मेरे फैंस ने दिया है। यह एक तोहफा है लेकिन साथ ही यह एक बोझ भी है जो मुझे उठाना पड़ता है। मुझे इसे संभाले रखने के लिए लगातार कड़ी मेहनत करनी होती है।’
स्टारडम को हमेशा नहीं बचाना चाहता
ऋतिक रोशन ने अपने स्टारडम को लेकर कहा, ‘मैं हमेशा इस स्टारडम को बचाए रहना नहीं चाहता, मैं बस इसे जीना चाहता हूं, लेकिन यह एक सफर है। एक अभिनेता के तौर पर मैं बहुत बहुत रिलैक्स महसूस करता हूं। जब कोई बहुत खास और अहम मौका ना हो।’ ऋतिक रोशन की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और अब वह जल्द ही फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आएंगे।
[ad_2]
Source link