Home Life Style ऋषिकेश में दार्जिलिंग का स्‍वाद… इस दुकान के मोमोज के दीवाने हुए लोग, चटनी भी है लाजवाब

ऋषिकेश में दार्जिलिंग का स्‍वाद… इस दुकान के मोमोज के दीवाने हुए लोग, चटनी भी है लाजवाब

0
ऋषिकेश में दार्जिलिंग का स्‍वाद… इस दुकान के मोमोज के दीवाने हुए लोग, चटनी भी है लाजवाब

[ad_1]

ईशा बिरोरिया/ ऋषिकेश: योग नगरी ऋषिकेश अपनी सुंदरता के लिए लोगों के बीच काफी मशहूर है. हर साल हजारों की संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं. घूमने आने वाले सभी पर्यटकों को यहां का खानपान भी काफी पसंद आता है. वैसे तो ऋषिकेश में कई सारे स्टॉल हैं जहां स्वादिष्ट मोमो (मोमोज) परोसे जाते हैं, लेकिन जिस दुकान के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वहां आपको ऑथेंटिक दार्जिलिंग स्टाइल से बने मोमो उपलब्ध हो जाएंगे.

ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला पर पोस्ट ऑफिस के सामने दार्जिलिंग मोमो नाम से एक दुकान काफी प्रसिद्ध है. लोकल 18 के साथ हुई बातचीत के दौरान इस दुकान की मालकिन रुबिका लामा ने बताया कि लक्षमण झूला पर स्थित उनकी दुकान को करीब 3 साल पूरे होने वाले हैं. आपको यहां ऑथेंटिक दार्जिलिंग स्टाइल से बने मोमो खाने को मिल जाएंगे. साथ ही बताया कि मोमो के साथ ही यहां परोसे जाने वाली चटनी भी दार्जिलिंग स्टाइल से बनाई जाती है. जिसमें लाला मिर्च, लहसुन और तिल का इस्तेमाल किया जाता है. मोमो के साथ ही यह चटनी भी लोगों को काफी पसंद आती है.

ऑथेंटिक दार्जिलिंग स्टाइल से बनाए जाते हैं मोमो
रुबिका ने बताया कि जब वे पहली बार ऋषिकेश आईं, तो उन्होंने यहां मोमो खाए थे. वह तो वो उन्हें कुछ खास पसंद नहीं आए. उन्हें ऐसा लगा की वे यहां सभी को इससे भी बेहतरीन मोमो बनाकर खिला सकती हैं, इसीलिए उन्होंने लक्ष्मण झूला के पास पोस्ट ऑफिस के सामने दार्जिलिंग मोमो नाम से इस दुकान की शुरुआत की. इसके बाद सभी को यहां ऑथेंटिक दार्जिलिंग स्टाइल से मोमो परोसने लगी. उन्‍होंने बताया कि यहां ऑथेंटिक दार्जिलिंग स्टाइल से मोमो बनाए जाते हैं, इसीलिए यहां मिलने वाले मोमो में वो मसालों का प्रयोग नहीं करती हैं. वेज मोमो की हाफ प्‍लेट 50 रुपये, तो फुल प्‍लेट की कीमत 80 रुपये है.

स्‍वाद है गजब
आगरा से ऋषिकेश घूमने आए गणेश शंकर वर्मा ने बताया कि वे यहां घूम ही रहे थे, उतने में उनकी नजर इस दुकान पर पड़ी. दार्जिलिंग मोमो नाम देख कर वे यहां खाने रुक गए. साथ ही बताया कि उन्होंने वेज मोमो खाए, जो कि काफी पसंद आए. साथ ही यहां मिलने वाली दार्जिलिंग स्टाइल चटनी भी उन्हें काफी पसंद आई. मोमोज का स्‍वाद गजब का है.

Tags: Food 18, Street Food

[ad_2]

Source link