[ad_1]
ईशा बिरोरिया/ ऋषिकेश: योग नगरी ऋषिकेश एक पावन तीर्थ स्थल है. हर साल हजारों की संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं. घूमने आए सभी पर्यटकों को यहां के पर्यटन स्थल, प्राचीन मंदिर और घाट अपनी ओर आकर्षित करते हैं. वहीं यहां मिलने वाले व्यंजनों का स्वाद भी कुछ कम नहीं हैं. सभी पर्यटकों द्वारा यहां का स्वाद काफी पसंद किया जाता है. वैसे तो ऋषिकेश में कई सारे स्टॉल, दुकानें, रेस्टोरेंट वृ-और कैफे हैं, जहां लजीज व्यंजन परोसे जाते हैं. लेकिन हम आपको एक ऐसे कैफे के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां मिलने वाले व्हाइट सॉस पास्ता का कोई जवाब ही नहीं है. साथ ही इनका इंटीरियर भी कुछ हटकर है. ये कैफे ऋषिकेश का एकमात्र कैफे है, जहां सभी झूले में बैठ खाने का स्वाद ले सकते हैं. इस कैफे का नाम है पार्क कैफे एंड रेस्टोरेंट.
पार्क कैफे एंड रेस्टोरेंट ऋषिकेश के आम बाग में स्थित है. लोकल 18 के साथ हुई बातचीत के दौरान इस कैफे के मालिक शिवम बताते हैं कि ये ऋषिकेश का एकमात्र कैफे है, जहां सभी झूले में बैठ कर व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं. साथ ही साथ इस कैफे को कुछ ही महीने हुए हैं, लेकिन फिर भी ये कैफे सभी के बीच काफी प्रसिद्ध है. शिवम बताते हैं कि वैसे तो यहां मिलने वाले सभी व्यंजन स्वादिष्ट हैं, लेकिन व्हाइट सॉस पास्ता और शेक का कोई जवाब नहीं है.
कम दाम में स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद
शिवम बताते हैं कि यहां सभी को स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाते हैं, वो भी किफायती दामों में. दूसरे कैफे में व्यंजनों का रेट ज्यादा होने की वजह से कई विद्यार्थी वहां भोजन नहीं कर पाते, यहीं सोच कर वो किफायती दाम में सभी को अच्छी क्वालिटी का स्वादिष्ट भोजन परोस रहे हैं. अगर आप भी पास्ता के शौकीन हैं तो एक बार इनका पास्ता जरूर ट्राई करें. आपकी जानकारी के लिए बता दें ये कैफे सुबह 11 बजे से रात के 11 बजे खुलता खुला रहता है.
क्या कहते हैं लोग ?
ऋषिकेश की रहने वाली नीलम बताती हैं कि उन्हें ये कैफे काफी पसंद है. इसलिए वो अपने दोस्तों के साथ किटी पार्टी के लिए यहीं आती हैं. वहीं नीलम नेगी बताती हैं कि उन्हें यहां का स्वाद और साथ ही यहां का इंटीरियर काफी पसंद है.
.
Tags: Food, Local18, Rishikesh news, Uttarakhand news
FIRST PUBLISHED : September 05, 2023, 10:01 IST
[ad_2]
Source link