[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
एक साल तक रिचार्ज से फुर्सत पाना चाहते हैं, तो टेलिकॉम कंपनियों के ऐनुअल प्रीपेड प्लान आपके लिए बेस्ट हैं। वहीं, अगर आपको 365 दिन की वैलिडिटी के साथ फुल एंटरटेनमेंट ऑफर करने वाला प्लान चाहिए, तो एयरटेल (Airtel) के पास आपके लिए एक जबर्दस्त ऑप्शन मौजूद है। हम बात कर रहे हैं, एयरटेल के 3359 रुपये वाले प्लान की। यह प्लान एक साल तक रिचार्ज और डेटा खत्म होने की टेंशन को दूर कर देता है। साथ ही इसमें आपको शानदार ओटीटी बेनिफिट्स भी मिलेंगे। आइए डीटेल में जानते हैं कि इस प्लान में कंपनी क्या खास ऑफर कर रही है।
3359 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट
एयरटेल का यह प्लान 365 दिन तक चलता है। इसमें कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 2.5जीबी डेटा ऑफर कर रही है। इसमें आपको देश भर में सभी नेटर्वक्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस मिलेंगे। यह प्लान आपके फुल एंटरटेनमेंट के लिए बेस्ट है। इसमें आपको एक साल के लिए अमेजन प्राइम वीडियो के मोबाइल एडिशन का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा कंपनी इस प्लान के सब्सक्राइबर्स को एक साल के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार का फ्री ऐक्सेस भी दे रही है।
गजब! वनप्लस फोन खरीदने पर हर महीने 50GB डेटा फ्री, डिस्काउंट भी
इस प्लान में भी हॉटस्टार और प्राइम वीडियो फ्री
एयरटेल का 3359 रुपये वाला प्लान अगर आपको महंगा लग रहा है, तो आप कंपनी के 999 रुपये वाले प्लान को ट्राई कर सकते हैं। इस प्लान में कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 2.5जीबी डेटा दे रही है। यह प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको रोज 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। इस प्लान में कंपनी तीन महीने के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है। इसके अलावा इस प्लान में आपको अमेजन प्राइम मेंबरशिप भी मिलेगी। एयरटेल के ये दोनों प्लान विंक म्यूजिक का भी फ्री सब्सक्रिप्शन देते हैं।
(Photo: Freepik)
[ad_2]
Source link