Wednesday, July 3, 2024
Google search engine
HomeEducation & Jobsएमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन इसी सप्ताह से, MPPEB 7500 वैकेंसी...

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन इसी सप्ताह से, MPPEB 7500 वैकेंसी का नोटिफिकेशन जल्द करने वाला है जारी


ऐप पर पढ़ें

एमपी आबकारी विभाग में एक्साइज कांस्टेबल (कार्यपालिक) के 200 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन इसी सप्ताह से शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) की वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर 10 दिसंबर 2022 शनिवार से आवेदन कर सकेंगे। एक्साइज कांस्टेबल के रिक्त पदों में 51 पद रेगुलर और 149 बैकलॉग भर्ती के हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2022 है। कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा 20 फरवरी 2023 को प्रस्तावित है। किसी भी विषय में 12वीं पास इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 33 वर्ष है। 

एक्साइज कांस्टेबल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया के बाद पुलिस में कांस्टेबल की 7500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन भी जारी होगा। संभवत: जनवरी से एमपी कांस्टेबल 7500 भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। 12वीं पास युवा इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। 

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020 और आगामी एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 के नियमों के काफी अंतर है। अभी जहां पीईटी ( शारीरिक दक्षता परीक्षा ) महज क्वालिफाइंग होती है, वहीं नई भर्ती में पीईटी के मार्क्स मिलेंगे। नई पुलिस भर्ती परीक्षा में 50 फीसदी अंक लिखित परीक्षा और 50 फीसदी पीईटी के होंगे। जो जितना अच्छा फिजिकल टेस्ट देगा, उसे उतने अच्छे मार्क्स मिलेंगे। फिटनेस के अतिरिक्त अंक मिलेंगे। फिजिकल टेस्ट का स्लैब बनाया जाएगा। चयन काफी हद तक फिजिकल टेस्ट में प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। 

वर्ष 2020 की 6000 कांस्टेबल भर्ती में दौड़, गोला फेंक व लंबी कूद कराने का नियम था। कांस्टेबल जीडी के अभ्यर्थियों को 2 मिनट 45 सेकेंड में 800 मीटर की दौड़ लगानी थी। 19 फीट 7.260 किग्रा का गोला फेंकना था। इसके बाद 13 फीट की लंबी कूद मारनी थी। जबकि इस माह निकलने वाली भर्ती में संभवत: यह नियम लागू हो कि जो जितने कम समय में 800 मीटर की दौड़ पूरी करेगा, जो जितने ज्यादा दूर तक गोला फेंकेगा और जो जितनी लंबी कूद मारेगा, उन अभ्यर्थियों को उतने ज्यादा नंबर मिलेंगे।

नई भर्ती में एक अंतर यह भी दिखेगा देगा कि अभी तक की एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में जो लिखित परीक्षा में फेल होता था, वह पीईटी में हिस्सा नहीं ले सकता था। जबकि आगामी कांस्टेबल भर्ती में अभ्यर्थियों को दोनों लिखित व पीईटी में मौका देने की तैयारी है। दोनों को 50-50 फीसदी वेटेज दिया जाएगा। 

एमपी में पटवारी के 2700 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती

मध्य प्रदेश कमर्चारी चयन मंडल ने ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 सहायक समपरीक्षक, सहायक राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष पदों की सीधी व बैकलॉग भर्ती और भू-अभिलेख, राजस्व विभाग के तहत पटवारी कार्यपालिक पद ( MPESB Patwari Recruitment 2022 ) के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन भर्ती परीक्षा के जरिए 3555 पदों पर भर्ती होगी। इनमें पटवारी सीधी भर्ती के 2736 पद हैं। पटवारी भर्ती में 1429 पद ओपन वैकेंसी के हैं। 621 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। शेष पद भूतपूर्व सैनिक व संविदा कर्मी के लिए आरक्षित हैं। आवेदन की प्रक्रिया peb.mp.gov.in व peb.mponline.gov.in पर 5 जनवरी 2023 से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 19 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments