Home World एलियन जैसी सूरत और 20 भुजाएं, इस रहस्यमयी ‘जीव’ को देख वैज्ञानिक हैरान

एलियन जैसी सूरत और 20 भुजाएं, इस रहस्यमयी ‘जीव’ को देख वैज्ञानिक हैरान

0
एलियन जैसी सूरत और 20 भुजाएं, इस रहस्यमयी ‘जीव’ को देख वैज्ञानिक हैरान

[ad_1]

वॉशिंगटन: समुद्र में अक्सर रहस्यमयी चीजों की खोज होती रहती है, हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक नई प्रजाति के अस्तित्व की पुष्टि की है. इसे एलियन जैसा बताया जा रहा है, जिसकी 20 भुजाएं हैं. वैज्ञानिकों ने इसका नाम “अंटार्कटिक स्ट्रॉबेरी फेदर स्टार” नाम बताया है. लेकिन यह बिल्कुल भी स्ट्रॉबेरी जैसा नहीं दिखता है. यह समुद्र के तल में रहता है, अपने पंजे के बल पर वह वहीं टिका रहता है. इस जीव का वैज्ञानिक नाम प्रोमाचोक्रिनस फ्रैगेरियस है. फ्रैगेरियस लैटिन “फ्रैगम” से है, जिसका अर्थ स्ट्रॉबेरी है.

इस नई प्रजाति की खोज अंटार्कटिक महासागर में एक खोजी अभियान के दौरान की गई थी, जहां वैज्ञानिक एक खोजी यात्रा पर गए थे. शोधकर्ता समुद्र से अपना जाल निकाल रहे थे तभी उनकी नजर इस असाधारण जीव पर पड़ी. इस खोज का विवरण इनवर्टेब्रेट सिस्टमैटिक्स नामक विज्ञान पत्रिका में प्रकाशित हुआ है.

दुनिया की ज्‍यादातर सड़कें काले रंग की ही क्‍यों होती हैं, कोलतार का पहली बार कब किया गया इस्‍तेमाल

जर्नल के अनुसार, वर्ष 2008 से 2017 के दौरान, वैज्ञानिक टीम ने एक इन्वेस्टीगेशन सीरीज आयोजित की, जिसमें उनका ध्यान ‘अंटार्कटिक पंख वाले सितारे’ जीव पर गया. जलीय प्रजातियां समुद्र की सतह के नीचे लगभग 65 फीट से 65,000 फीट तक की गहराई में पाई जाती हैं. वहीं, अंटार्कटिक स्ट्रॉबेरी पंख वाले तारे अक्सर लगभग 215 फीट से लेकर लगभग 3,840 फीट तक की गहराई में पाए जाते हैं. हालांकि, ये नई पायी गई प्रजातियां समुद्री सितारों की तरह अकशेरुकी हैं, लेकिन दोनों के बीच कई असमानताएं हैं.

Tags: ALIENS, Science News Today

[ad_2]

Source link