[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
एशियन गेम्स 2023 से एक बुरी खबर सामने आई है। भारतीय महिला फुटबॉल टीम का अभियान ग्रुप फेज में ही समाप्त हो गया है। भारतीय टीम ने अपना दूसरा ग्रुप फेज का मैच थाईलैंड की महिला फुटबॉल टीम के खिलाफ खेला, जिसमें टीम को हार मिली। इससे पहले भारत को चीनी ताइपे से हार का सामना करना पड़ा था। इस तरह लगातार दो मैच हारकर भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया।
इस मैच में भारत को 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। भारत और थाईलैंड के बीच ये मैच रोमांचक हुआ, जिसमें सिर्फ एक ही गोल हो सका। थाईलैंड की ओर से थोनरोंग परिचात ने गोल किया और टीम के लिए यही गोल काफी था। हाफ टाइम में कोई गोल दोनों टीमों की तरफ से नहीं हो सका। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है।
ये भी पढ़ेंः Asian Games 2023 Day 1 live: पहले दिन भारत को मिले 5 पदक
भारत और थाईलैंड की टीम लगातार मौके बनाने में सफल रहीं, लेकिन दमदार डिफेंस के कारण बॉल नेट्स में नहीं जा गई। हालांकि, दूसरे हाफ के पहले ही कुछ मिनटों में थाईलैंड की ओर से गोल किया गया और भारत 0-1 से पिछड़ गया। इसी बढ़त को थाईलैंड की टीम ने बरकरार रखा और टीम इसी अंतर से जीतने में सफल हुई। भारत ने हर कोशिश की, लेकिन टीम मैच ड्रॉ नहीं कर सकी।
[ad_2]
Source link