Wednesday, September 18, 2024
Google search engine
HomeSportsएशियन गेम्स 2023: भारत की 4x400 मीटर रिले टीम का पदक हुआ...

एशियन गेम्स 2023: भारत की 4×400 मीटर रिले टीम का पदक हुआ अपग्रेड, खाते में आया रजत 


ऐप पर पढ़ें

भारतीय नजरिए से एशियाई खेलों का 9वां दिन शानदार रहा। आज भारत ने कुल 7 मेडल अपने नाम किए। इसमें चार ब्रॉन्ज और तीन सिल्वर मेडल शामिल हैं। इसी क्रम में भारत की 4×400 मीटर मिश्रित रिले टीम ने एशियाई खेलों में सोमवार को अंतिम दौड़ में रजत पदक जीता। भारत, बहरीन और श्रीलंका के बाद तीसरे स्थान पर रहा लेकिन श्रीलंकाई चौकड़ी को लाइन उल्लंघन के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया और भारत का पदक रजत में अपग्रेड कर दिया गया।

श्रीलंकाई टीम हुई दौड़ से बाहर

हांग्जो एशियाई खेलों में एथलेटिक्स में यह भारत का अब तक का 12वां पदक था। बता दें कि 4×400 मीटर मिक्सड रिले रेस में भारत के मोहम्मद अजमल, विथ्या रामराज, राजेश रमेश और सुभा वेंकटेशन की जोड़ी ने सिल्वर मेडल को अपने नाम किया। वहीं, बहरीन ने करीबी दौड़ में 3:14.02 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। श्रीलंकाई चौकड़ी 3:14.25 सेकेंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रही थी लेकिन दौड़ के बाद अयोग्यता (टीआर 17.3.1) की घोषणा की गई।

श्रीशंकर ने लगाया रजत पर निशाना

इससे पहले एशियाई खेलों में मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में रजत पदक जीता था। श्रीशंकर ने 8.19 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रयास करके रजत पदक जीता। श्रीशंकर, चीन के वांग जियानन के बाद दूसरे स्थान पर रहे जिन्होंने 8.22 मीटर की छलांग के साथ चार्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया।

(फोटो क्रेडिट- ट्विटर X)



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments