Home Sports एशियन गेम्स 2023: लंबी कूद में भारत की एंसी सोजन ने जीता रजत, रिले में भारत को मिला कांसा

एशियन गेम्स 2023: लंबी कूद में भारत की एंसी सोजन ने जीता रजत, रिले में भारत को मिला कांसा

0
एशियन गेम्स 2023: लंबी कूद में भारत की एंसी सोजन ने जीता रजत, रिले में भारत को मिला कांसा

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

चीन में चल रहे एशियाई खेलों में भारत की एंसी सोजन एडापिल्ली ने सोमवार को महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया। बता दें कि 22 साल की सोजन ने 6.63 मीटर की लंबी छलांग लगाई। सोजन, चीन की शिकी जिओंग से सिर्फ 0.10 मीटर पीछे रही। दूसरी ओर शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत की शैली सिंह ने निराश किया और 6.48 मीटर के कूद के साथ 5वें स्थान पर रहीं जो उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से काफी पीछे था।

श्रीशंकर ने जीता रजत

इससे पहले एशियाई खेलों में मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में रजत पदक जीता था। श्रीशंकर ने 8.19 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रयास करके रजत पदक जीता। श्रीशंकर, चीन के वांग जियानन के बाद दूसरे स्थान पर रहे जिन्होंने 8.22 मीटर की छलांग के साथ चार्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया।

4×400 मीटर रिले में जीता कांस्य

दूसरी ओर भारत ने 4×400 मीटर रिले में कांस्य पदक जीता। बता दें कि आखिरी के कुछ मीटर में श्रीलंका ने भारत को पछाड़ दिया और बहरीन पहले स्थान पर रहा। हालांकि, अंत में श्रीलंका को लेन उल्लंघन (TR17.3.1) के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया। इस वजह से कजाकिस्तान तीसरे स्थान पर रहा।

(फोटो क्रेडिट- ट्विटर X)

[ad_2]

Source link