Home Life Style एसिडिटी और कब्ज जैसी इन 4 समस्याओं में पिएं हींग और काला नमक का पानी

एसिडिटी और कब्ज जैसी इन 4 समस्याओं में पिएं हींग और काला नमक का पानी

0
एसिडिटी और कब्ज जैसी इन 4 समस्याओं में पिएं हींग और काला नमक का पानी

[ad_1]

हींग और काला नमक का पानी पीने के फायदे - India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
हींग और काला नमक का पानी पीने के फायदे

हींग और काला नमक, दोनों की कुछ सबसे पुराने घरेलू उपचारों में से एक है। दरअसल, ये दोनों ही पेट के काम काज को तेज करने और पाचन क्रिया को ठीक रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा इन दोनों ही चीजों की खास बात यह है कि डाइजेस्टिव एंजाइम्स  को बढ़ावा देते हैं और आंत और दूसरे अंगों की गति को तेज करते है। लेकिन, इन दोनों के इस्तेमाल का एक सबसे कारगर तरीका है हींग और काला नमक का पानी बनाना और इसका सेवन करना। कैसे, जानते हैं।

शरीर की इन 4 समस्याओं में पिएं काला नमक का पानी

1. पेट दर्द में

पेट दर्द की समस्या में काला नमक और हींग का पानी काफी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, ये पेट के काम काज को तेज करता है और अपच या गैस के कारण होने वाले दर्द को कम करता है। साथ ही ये पेट में होने वाली अकड़न को कम करता है और तेजी से राहत दिलाने में मदद करता है। 

इन 3 चीजों में होता है सबसे ज्यादा ट्रांस फैट, खाने से पहले जानें सेहत के लिए इसका नुकसान

2. एसिडिटी में

एसिडिटी में काला नमक और हींग का पानी पीना बेहद तेजी से काम करता है। ये पहले तो जाते ही पेट के एसिडिक पीएच को कम कर देता है। उसके बाद ये अपच के कारण महसूस हो रही मतली राहत दिलाता है।  उसके बाद ये पेट को ठंडा करता है और इस समस्या से निजात दिलाता है। 

Acidity

Image Source : FREEPIK

Acidity

यूरिक एसिड में नींबू पानी कितना फायदेमंद? जानें इसे कब पिएं और इसे पीने के अन्य फायदे

3. कब्ज में

कब्ज की समस्या में काला नमक और हींग का पानी पीना काफी फायदेमंद माना जाता है। ये मेटाबोलिज्म तेज करता है और बॉवेल मूवमेंट में तेजी लाता है। ये पेट में हाइड्रेशन बढ़ाता है और पेट साफ करने में तेजी से काम करता है। इस तरह से कब्ज की समस्या में कारगर तरीके से काम करता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Features News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन



[ad_2]

Source link