[ad_1]
हाइलाइट्स
नकली दालचीनी को कैसिया और अमरूद के पेड़ों की छाल से तैयार किया जाता है.
नकली दालचीनी ऊपर से खुरदुरी और अंदर से खोखली होती है.
Original and Fake Cinnamon: दालचीनी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. ऐसे में काढ़ा बनाने से लेकर चाय और खाने के स्वाद को दोगुना करने के लिए ज्यादातर लोग दालचीनी की मदद लेते हैं. क्या आप जानते हैं दालचीनी में कई बार मिलावट (Fake cinnamon) भी कर दी जाती है. अगर आप चाहें तो कुछ आसान तरीकों से मिनटों में असली और नकली दालचीनी की पहचान कर सकते हैं.
खड़े मसालों और गर्म मसालों में दलाचीनी का इस्तेमाल काफी आम होता है मगर नकली दालचीनी का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है. ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं असली और नकली दालचीनी में अंतर, जिसकी मदद से आप चुटकियों में दालचीनी की शुद्धता का पता लगा सकते हैं.
नकली दालचीनी क्या है?
दालचीनी की खेती अमूमन दक्षिण भारत में बड़े पैमाने पर देखने को मिलती है. ऐसे में दालचीनी के पेड़ की छाल निकालकर दालचीनी को पैक किया जाता है. मगर दालचीनी में मिलावट करने के लिए कुछ लोग कैसिया और अमरूद के पेड़ की छाल का इस्तेमाल करते हैं. कैसिया और अमरूद के पेड़ की छाल भी देखने में बिल्कुल दालचीनी की तरह लगती है. आइए जानते हैं असली दालचीनी को पहचानने के तरीके क्या हैं.
ये भी पढ़ें: च्यवनप्राश में मिलावट जांचना है ? फॉलो करें ये टिप्स, मिनटों में होगी असली और नकली की पहचान
चिकनाई से पता लगाएं
असली दालचीनी की छाल ऊपर से काफी स्मूद यानी चिकनी होती है. साथ ही असली दालचीनी अंदर से भरी रहती है मगर अमरूद और कैसिया की छाल से बनी नकली दालचीनी ऊपर से खुरदरी होने के साथ-साथ अंदर से खोखली भी होती है.
महक से पहचानें दालचीनी
दालचीनी को सूंघकर भी आप असली और नकली दालचीनी में फर्क समझ सकते हैं. ऐसे में सूंघने पर असली दालचीनी से सोंधी खुशबू आती है. वहीं, नकली दालचीनी पूरी तरह से स्मेल फ्री होती है और इसमें से कोई खुशबू नहीं आती है.
ये भी पढ़ें: धनिया की पत्तियों को करना है स्टोर, फॉलो करें बेहद आसान टिप्स, कई दिनों तक बनी रहेंगी फ्रेश
स्वाद में होगी मिठास
असली और नकली दालचीनी के स्वाद में भी काफी अंतर होता है. असली दालचीनी चखने पर हल्की मिठास का अनुभव होता है. वहीं, नकली दालचीनी का स्वाद फीका सा लगता है.
आकार में होगा अंतर
असली और नकली दालचीनी के आकार में भी काफी अंतर होता है. बता दें कि असली दालचीनी पतली होती है, जिससे ये आसानी से टूट जाती है. कठोर होने के कारण नकली दालचीनी को तोड़ने में काफी ताकत लगानी पड़ती है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : January 30, 2023, 07:30 IST
[ad_2]
Source link