Home Life Style ऐसे करें बादाम के छिलकों का इस्तेमाल, आसान हो जाएंगे रोजमर्रा के कई काम

ऐसे करें बादाम के छिलकों का इस्तेमाल, आसान हो जाएंगे रोजमर्रा के कई काम

0
ऐसे करें बादाम के छिलकों का इस्तेमाल, आसान हो जाएंगे रोजमर्रा के कई काम

[ad_1]

हाइलाइट्स

बादाम के छिलकों की खाद बनाकर आप पौधों को हरा-भरा रख सकते हैं.
बादाम के छिलकों की चटनी बनाकर खाने को दोगुना स्वादिष्ट बना सकते हैं.

How to Use Almond Peels: डाई फ्रूट्स में कई लोग बादाम खाना पसंद करते हैं. हालांकि बादाम खाते समय लोग अक्सर इसके छिलके निकालकर फेंक देते हैं. लेकिन अगर आप चाहें तो बादाम के छिलकों (How to use Almond Peels) को फेंकने की बजाए कई अन्य कामों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. जी हां, खाने के अलावा भी रोजमर्रा के कई कामों में बादाम के छिलकों का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है.

बादाम के छिलके पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. साथ ही इन्हें विटामिन ई का भी बेस्ट सोर्स माना जाता है. तो आइए हम आपको बताते हैं डेली लाइफ में बादाम के छिलकों का इस्तेमाल करने के तरीके, जिसकी मदद से आप दिन के कई कामों को आसान बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें: गंदा हो गया है आपका बाथटब, इन 5 तरीकों से करें क्लीन, चमक जाएगा नए जैसा, होगा जर्म्स फ्री भी

पौधों के लिए खाद बनाएं
बादाम के छिलकों से बनी खाद एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-वायरल, फोटोप्रोटेक्टिव और प्रोबायोटिक तत्वों से भरपूर होती है. जिसका इस्तेमाल करने से पौधों में फ्लेवोनोइड्स और सेकेंडरी मेटाबोलाइट्स में इजाफा होता है. इससे पौधे हेल्दी और हरे-भरे रहते हैं. इसे बनाने के लिए बादाम के छिलकों को धूप में सुखाकर पीस लें और इस पाउडर को पौधों में छिड़क दें.

ये भी पढ़ें: नए पौधे उगाने के लिए करें डाल का इस्तेमाल, नहीं पड़ेगी जड़ या बीज की जरूरत, गार्डन दिखेगा बेहद खूबसूरत

बादाम के छिलके से बनाएं चटनी
बादाम के छिलके की चटनी बनाने के लिए बादाम को रात भर भिगोने के बाद सुबह इसके छिलके निकाल लें. अब पैन में 1 चम्मच तेल, 1 प्याज, 2-3 लाल मिर्च, ½ चम्मच चना दाल, ½ चम्मच उड़द की दाल, 3-4 लहसुन, 4-5 काली मिर्च और 1 चम्मच जीरा डालकर भून लें. फिर इसे ठंडा करने के बाद मिक्सर ग्राइंडर में डालें. अब इसमें ½ कप भुनी हुई मूंगफली, 2 चम्मच इमली का रस, नमक, बादाम का छिलका और पानी डालकर पीस लें. आखिर में राई और करी पत्ते का तड़का लगाकर चटनी सर्व करें.

बॉडी वॉश बनाएं
बादाम के छिलकों में विटामिन ई भरपूर मात्रा में मौजूद रहता है. जिसका बॉडी वॉश बनाकर आप ना सिर्फ कैमिकल युक्त प्रोडक्ट्स को गुडबाय कह सकते हैं, बल्कि त्वचा पर भी इंस्टेंट निखार ला सकते हैं. इसके लिए 1 चम्मच बादाम के छिलकों में गुलाब जल या शहद मिला लें. साथ ही इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध, 1 चम्मच दही या पानी एड करे और इसे 5 मिनट के लिए रख दें. फिर इसे चेहरे और बॉडी पर लगाएं और सूखने के बाद साफ पानी से धो लें. इससे त्वचा के डेड स्किन सेल्स गायब हो जाएंगे.(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Tips and Tricks

[ad_2]

Source link