Home Health ऐसे लोगों के लिए अमृत समान है किशमिश का पानी, रोज करें सेवन, 5 बीमारियों का हो जाएगा सफाया !

ऐसे लोगों के लिए अमृत समान है किशमिश का पानी, रोज करें सेवन, 5 बीमारियों का हो जाएगा सफाया !

0
ऐसे लोगों के लिए अमृत समान है किशमिश का पानी, रोज करें सेवन, 5 बीमारियों का हो जाएगा सफाया !

[ad_1]

Last Updated:

Raisin Water Benefits: किशमिश का पानी रोज पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. यह एनीमिया, कब्ज, हड्डियों की कमजोरी, डायबिटीज और दिल की समस्याओं में मदद करता है. साथ ही यह इम्यूनिटी बढ़ाता है और त्वचा व बालों को…और पढ़ें

ऐसे लोगों के लिए अमृत समान है किशमिश का पानी, 5 बीमारियों का हो जाएगा सफाया !

किशमिश का पानी पेट की समस्याएं दूर कर सकता है.

हाइलाइट्स

  • किशमिश का पानी एनीमिया, कब्ज और कमजोर हड्डियों से राहत दिलाता है.
  • यह पानी दिल की समस्याओं को कम करता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है.
  • त्वचा और बालों के लिए भी किशमिश का पानी बेहद फायदेमंद माना जाता है.

Raisins Water Benefits: किशमिश एक ड्राई फ्रूट है, जिसे अंगूर को सुखाकर बनाया जाता है. किशमिश का स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. अधिकतर मिठाइयों में किशमिश का इस्तेमाल किया जाता है. किशमिश में पोषक तत्वों की भरमार होती है और इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. अब जब इसे पानी में भिगोकर पानी पीने की बात आती है, तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं. किशमिश का पानी एक नेचुरल टॉनिक की तरह काम करता है, जो शरीर को पोषण देने के साथ ही कई बीमारियों से भी बचाता है. खासतौर पर जिन लोगों को कमजोर इम्यून सिस्टम, कब्ज या एनर्जी की कमी होती है, उनके लिए किशमिश का पानी अमृत समान है.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने बताया कि किशमिश में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो खून की कमी यानी एनीमिया को दूर करने में मदद करता है. इसके पानी का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और थकान, कमजोरी जैसी समस्याएं कम होती हैं. एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए रोजाना किशमिश का पानी पीना लाभकारी होता है. यह उनके शरीर में नई ऊर्जा भर देता है और कमजोरी को दूर करता है.

डाइटिशियन के अनुसार जो लोग पाचन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं, उनके लिए किशमिश का पानी बेहद फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है. सुबह खाली पेट किशमिश के पानी का सेवन करने से आंतों की सफाई होती है और पाचन तंत्र मजबूत बनता है. इससे भूख भी ठीक रहती है और पाचन संबंधी रोगों से बचाव होता है. किशमिश का पानी हड्डियों को मजबूत करने में भी मददगार माना जाता है. इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल होते हैं, जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी हैं.

एक्सपर्ट की मानें तो किशमिश का पानी दिल की सेहत के लिए भी अच्छा होता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो दिल की बीमारियों का खतरा कम करते हैं. यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और ब्लड प्रेशर नॉर्मल बनाए रखने में मदद करता है. दिल संबंधी समस्याओं से बचाव के लिए किशमिश का पानी नियमित पीना जरूरी माना जाता है. इसके अलावा किशमिश का पानी त्वचा और बालों के लिए भी बहुत अच्छा होता है. इसमें प्राकृतिक विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को चमकदार बनाते हैं और बालों को मजबूत करते हैं.

रोज किशमिश का पानी पीने से बालों का झड़ना कम होता है और त्वचा की झुर्रियां भी कम होती हैं. यह पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करता है. किशमिश का पानी एक पूरी तरह से प्राकृतिक और सस्ता उपाय है, जिसे रोजाना पीने से शरीर के कई हिस्सों को फायदा होता है. कमजोर इम्यूनिटी, थकान, कब्ज, हड्डियों की कमजोरी या दिल की समस्याएं हों, किशमिश का पानी सभी के लिए फायदेमंद है. इसे बनाने के लिए रातभर किशमिश को पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट इसे पी लें. इससे आपके स्वास्थ्य में निश्चित रूप से सुधार होगा.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें

homelifestyle

ऐसे लोगों के लिए अमृत समान है किशमिश का पानी, 5 बीमारियों का हो जाएगा सफाया !

[ad_2]

Source link