[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
नए साल से पहले नया लैपटॉप खरीदने का बेहतरीन मौका ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart की ओर से दिया जा रहा है। ग्राहक HP जैसे ब्रैंड का पावरफुल लैपटॉप 20 हजार रुपये से भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। HP उन चुनिंदा टेक ब्रैंड्स में से एक है, जिसके लैपटॉप और कंप्यूटर भरोसेमंद बिल्ड-क्वॉलिटी और परफॉर्मेंस ऑफर करते हैं। खास डिस्काउंट के चलते यह वैल्यू डील लिमिटेड टाइम के लिए मिल रही है।
क्रिसमस के मौके पर खास छूट का फायदा HP 255 G9 मॉडल पर दिया जा रहा है और इसे 34 पर्सेंट फ्लैट डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान करने की स्थिति में अतिरिक्त छूट का फायदा दिया जा रहा है। यह लैपटॉप बड़े स्क्रीन साइज और पोर्टेबल थिन डिजाइन के साथ आता है। यह ब्लैक और जेट ब्लैक कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
9,999 रुपये में Windows लैपटॉप खरीदने का मौका, Intel प्रोसेसर और बड़ी बैटरी
खास डिस्काउंट पर खरीदें HP लैपटॉप
HP 255 G9 840T7PA लैपटॉप के 4GB रैम और 256GB SSD स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत भारतीय मार्केट में 19,790 रुपये रखी गई है। इसे ग्राहक 34 पर्सेंट छूट के बाद फ्लिपकार्ट से 19,790 रुपये के स्पेशल प्राइस पर खरीद सकते हैं। इसके लिए HDFC बैंक, IDFC First Bank, OneCard क्रेडिट कार्ड्स और Flipkart Axis Bank Card के जरिए भुगतान करने पर 10 पर्सेंट तक एक्सट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है।
ऐसे हैं HP 255 G9 के स्पेसिफिकेशंस
रोजमर्रा की जरूरतों के लिए HP लैपटॉप से 4 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिल जाता है। 15.6 इंच के HD (1366×768) रेजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले के अलावा इसमें अच्छी परफॉर्मेंस के लिए AMD डुअल कोर प्रोसेसर दिया गया है। 4GB DDR4 रैम के अलावा इसमें 256GB सॉलिड स्टेट ड्राइव (SSD) दी गई है। DOS ऑपरेटिंग सिस्टम वाले इस लैपटॉप में USB, MicroSD, HDMI और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस दिए गए हैं।
30,000 रुपये से कम में खरीदना है बेस्ट लैपटॉप? इन टॉप-5 मॉडल्स में से चुनें
कंपनी इस लैपटॉप मॉडल पर 1 साल की ऑन-साइट वारंटी दे रही है। कॉम्पैक्ट साइज वाले इस लैपटॉप की मोटाई केवल 6cm और वजन 2.5 किलोग्राम है। यह ब्लूटूथ और WiFi जैसी वायरलेस कनेक्टिविटी भी ऑफर करता है और स्टूडेंट्स के अलावा ऑफिस प्रोफेशनल्स के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
(फोटो क्रेडिट: LaptopMedia)
[ad_2]
Source link