[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
स्किन में बहुत ज्यादा पसीना या फिर तेल के निकलने के चलते स्किन ऑयली यानी तैलीय हो जाती है, जो बाद में पिम्पल्स का कारण बनती है। इस तरह की स्किन का अच्छे से ख्याल ना रखा जाए तो स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आप अपनी स्किन पर क्या लगा रहे हैं इसका खास ख्याल रखना चाहिए। यहां उन 4 चीजों के बारे में बता रेह हैं जो ऑयली स्किन वालों को नहीं लगानी चाहिए।
ऑयली स्किन पर क्या ना लगाएं
1) नारियल का तेल
स्किन के लिए नारियल का तेल काफी फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आप ऑयली स्किन वाले हैं तो आपको इसे लगाने से बचना चाहिए। ऑयली स्किन पर नारियल का तेल इस्तेमाल करने पर रोमछिद्रों के बंद होने और ब्लैकहेड्स होने की संभावना होती है। चेहरे के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल करने का निगेटिव साइड भी हो सकता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड आपकी त्वचा को चिकना बना सकते हैं और इससे मुंहासे भी हो सकते हैं।
2) कठोर स्क्रब
एक्सफोलिएशन त्वचा के लिए बहुत अच्छा है क्योंकि यह रोमछिद्रों में गहराई तक जाता है। ये स्किन से एक्सट्रा तेल, गंदगी और अशुद्धियों को हटाता है। लेकिन आपके लिए एक सौम्य स्क्रब चुनना जरूरी है क्योंकि कठोर स्क्रब स्किन को संवेदनशील और ड्राई बना सकते हैं।ज्यादा हार्ड स्क्रब लगाने पर ब्रेकआउट और सूजन वाली त्वचा हो सकती है।
3) पेट्रोलियम जेली
ऑयली स्किन वालों को हैवी मॉइश्चराइजर और क्रीम को छोड़ने की सलाह दी जाती है और इसके बजाय जेल-बेस्ड मॉइश्चराइजर लेने की सलाह देते हैं। ये आपकी त्वचा पर चिकनाई जमा किए बिना उसे हाइड्रेट करते हैं।
4) मलाई
मलाई दूध से बनी होती है और इसमें लैक्टिक एसिड हो सकता है जो हमारी त्वचा को चिकना बना सकता है। ऑयली स्किन पर मलाई लगाने से आपकी त्वचा उस हद तक हाइड्रेट होगी जिसकी जरुरत नहीं है। इसके बजाय दूध एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
डियर गर्ल्स, गर्मियों में स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए बेस्ट है खीरा, यूं करें यूज
[ad_2]
Source link