Home World ऑस्‍ट्रेलिया के आसमान में शान से जगमगता भारत का चंद्रयान 3, वायरल तस्‍वीर ने जीता लोगों का दिल

ऑस्‍ट्रेलिया के आसमान में शान से जगमगता भारत का चंद्रयान 3, वायरल तस्‍वीर ने जीता लोगों का दिल

0
ऑस्‍ट्रेलिया के आसमान में शान से जगमगता भारत का चंद्रयान 3, वायरल तस्‍वीर ने जीता लोगों का दिल

[ad_1]

कैनबरा: चंद्रयान-3, भारत का तीसरा मून मिशन जिसे 14 जुलाई को लॉन्‍च किया गया है, अब ऑस्‍ट्रेलिया में सुर्खियां बटोर रहा है। इस मिशन को भारी-भरकम जीएसएलवी मार्क 3 (एलवीएम 3) रॉकेट पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा लॉन्च किया गया था। इस रॉकेट ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी थी। इसरो ने 20 मिनट बाद ऐलान किया कि यह अपनी सटीक कक्षा में हैं और इसने चंद्रमा की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है। अब चंद्रयान-3 की एक तस्‍वीर ऑस्ट्रेलिया से आई है जिसमें नजर आ रहा है कि यह रात में वहां के आसमान में शान से जगमगा रहा है।

बधाई हो इसरो!
सोशल मीडिया पर वायरल यह तस्वीर सुंदरता से लोगों का दिल जीत रही है। इस फोटो को डायलन ओडॉनेल ने क्लिक किया है। डायलन, बायरन बे ऑब्जर्वेटरी ऑस्ट्रेलिया के लिए फोटोग्राफी करते हैं। उन्‍होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘मैंने अभी देखा कि भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ने यू-ट्यूब पर अपना चंद्रमा रॉकेट लॉन्च किया और 30 मिनट बाद ही इसने मेरे घर के ऊपर से उड़ान भरी! बधाई हो @इसरो! उम्मीद है कि आप लैंडिंग में सफल रहेंगे।’ डायलन ने इसके साथ ही इसकी खूबसूरत फोटो को भी ट्वीट किया। डायलन, स्कूलों और छात्रों के लिए विज्ञान से जुड़े वीडियो भी बनाते हैं।
फोटो के लिए थैंक्‍यू
अंतरिक्ष यान अगले महीने चंद्रमा की यात्रा करेगा और 23 अगस्त तक लैंडिंग की उम्मीद है। चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में इसरो केंद्र के पास दर्शकों ने लाइव देखा और लाखों लोगों ने यूट्यूब पर इसका प्रसारण देखा। एक यूजर ने उनकी ट्वीट पर लिखा, ‘क्या यह एक लंबा एक्सपोजर शॉट है या एक स्‍टैंडर्ड फोटो? शानदार कैप्चर!” इस पर ओडॉनेल ने जवाब दिया, ‘2 सेकंड का एक्सपोजर।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘बहुत बढ़िया क्लिक।’ एक यूजर ने यह फोटो शेयर करने के लिए ओडॉनेल को थैंक्‍यू कहा।

बेहतरीन फोटोग्राफ
एक और यूजर ने उनसे सवाल किया, ‘क्या यह पर्थ या सिडनी जैसी किसी खास जगह से है या पूरे ऑस्ट्रेलिया में नजर आ रहा है?’ जबकि एक यूजर ने उनसे सवाल किया कि जिस समय फोटो क्लिक की गई, उस समय रॉकेट कितनी ऊंचाई पर था। एक यूजर ने ओडॉनेल से कहा, ‘अच्छा शॉट! यह मालूम नहीं था कि यह ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा !! साझा करने के लिए धन्यवाद।’

[ad_2]

Source link