Home Life Style ओट्स के चीला से करें दिन की शुरुआत, दिनभर रहेंगे सुपर एक्टिव; जानें बनाने की सिंपल विधि – India TV Hindi

ओट्स के चीला से करें दिन की शुरुआत, दिनभर रहेंगे सुपर एक्टिव; जानें बनाने की सिंपल विधि – India TV Hindi

0
ओट्स के चीला से करें दिन की शुरुआत, दिनभर रहेंगे सुपर एक्टिव; जानें बनाने की सिंपल विधि – India TV Hindi

[ad_1]

oats chilla recipe- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL
oats chilla recipe

सुबह सुबह नाश्ते में ऐसा क्या खाएं जो टेस्टी भी हो और साथ में हेल्दी भी, ऐसा ख्याल सुबह के समय लगभग हर किसी को आता है। ऐसे में आप चाहें तो अपने मेनू में स्वाद से भरपूर और सेहतमंद ओट्स का या नाश्ता ऐड कर सकते हैं। जी हां सुबह के समय आप ओट्स का चीला बनाकर खा सकते हैं। ओट्स हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है इससे तो आप वाकिफ ही होंगे। इसके सेवन से सिर्फ वजन ही कम नहीं होता बल्कि और भी कई फायदे होते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं आप ओट्स का चीला कैसे बनाएं?

ओट्स चीला बनाने की सामग्री

  1. ओट्स 1 कप
  2. 1 प्याज़
  3. 1 टमाटर
  4. 1 बीटरूट
  5. 1 हरी मिर्च
  6. 2 लहसुन की कलियाँ
  7. चम्मच धनिया पाउडर
  8. 1 चम्मच मैगी मसाला
  9. नमक स्वाद अनुसार

गुजरात के इस मशहूर स्नैक्स को पीएम मोदी भी चटकारे लेकर खाते हैं, जानें इसे बनाने की विधि

ओट्स चीला बनाने की विधि:

ओट्स चीला बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स को हल्का दरदरा ग्राइंड करें। अब उसके बाद मिक्सर जार में 1 प्याज़, 1 टमाटर, 1 बीटरूट, 1 हरी मिर्च, 2 लहसुन  डालें और उन्हें एकदम बारीक पीस लें। अब उसके बाद इस मिश्रण को ओट्स में डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अब आप इसमें 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच मैगी मसाला और नमक स्वाद अनुसार मिलाएं। अब इस पेस्ट को ढक्कर 10 मिनट के लिए रखें। अब गैस ऑन करें और उस पर पैन रखें। ज़ब पैन गर्म हो जाए तब उसपर हल्का ऑइल लगाएं। उसके बाद करछी की मदद से पेस्ट लें और उसे पैन पर डालें। अब दोनों साइड से चीला को पकाएं। आपका स्वादिष्ट गरमगरम चीला तैयार है, इसे चटनी के साथ खाएं।

रोटी से बनाएं क्रंची और हेल्दी पिज्जा, बच्चे रोज़ करेंगे खाने की मांग; जानें कैसे बनाएं?

घर पर आ रहे हैं मेहमान तो स्टार्टर में बना लें मसाला पापड़, 5 मिनट में बनकर होगा तैयार; जानें कैसे बनाएं?

Latest Lifestyle News



[ad_2]

Source link