Home National ओमप्रकाश राजभर ने मंत्री बनने की बता दी डेट, शिवपाल को लेकर किया ये बड़ा दावा 

ओमप्रकाश राजभर ने मंत्री बनने की बता दी डेट, शिवपाल को लेकर किया ये बड़ा दावा 

0
ओमप्रकाश राजभर ने मंत्री बनने की बता दी डेट, शिवपाल को लेकर किया ये बड़ा दावा 

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Omprakash Rajbhar: हाल ही में एनडीए का हिस्‍सा बने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के मंत्री बनने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। इस बीच सोमवार को गोरखपुर पहुंचे राजभर ने कहा कि सितंबर में उनकी पार्टी सरकार में शामिल होगी। उन्होंने दावा किया कि शिवपाल यादव सपा में उपेक्षित हैं और वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

राजभर ने यह बातें गोरखपुर-बस्ती मंडल और अंबेडकरनगर के संगठन की तैयारियों की समीक्षा बैठक में कहीं। इस दौरान वह समाजवादी पार्टी पर खासे हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव में अपनों को सहेजने की कला नहीं है। वह गलतियों से सीख भी नहीं रहे हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन के पराजय की मुख्य वजह सपा सुप्रीमो का यही रवैया था। उनकी इसी कमी की वजह से विस चुनाव के बाद सपा सुप्रीमो से उनकी नहीं बनी। इससे पहले दो बार बसपा से, एक बार कांग्रेस और आरएलडी से भी सपा का गठबंधन हुआ था।

भाजपा में शामिल हो सकते हैं शिवपाल 

उन्होंने कहा कि सपा सुप्रीमो को अपने चाचा शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव पर भरोसा नहीं है। उन्होंने दावा किया कि शिवपाल यादव सपा में उपेक्षित हो गए हैं। विस में हुई बहस में उन्होंने इसके संकेत भी दिए। उनकी बात कोई सुन नहीं रहा है। वह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सितंबर में सरकार में शामिल होगी सुभासपा पूर्व कैबिनेट मंत्री ने दावा किया कि एक बार फिर पार्टी सूबे में भाजपा सरकार में शामिल होगी। 15 सितंबर से पहले प्रदेश सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार करेगी।

अनुसूचित जाति-जनजाति शोध रिपोर्ट भेजेगी यूपी सरकार

उन्होंने बताया कि पूर्वीयूपी में भर और राजभर मतदाता निर्णायक है। इनकी आबादी वोटर लिस्ट के मुताबिक तीन फीसदी है, जबकि समाज में इनकी संख्या अधिक है। आबादी के अनुपात में ही पार्टी हिस्सेदारी मांग रही है। प्रदेश के 28 लोकसभा क्षेत्र में समाज के मतदाता निर्णायक है। प्रदेश सरकार भी भर और राजभर समाज को उसका हक देने को तैयार है। इसके लिए अनुसूचित जाति जनजाति शोध आयोग सर्वे कर रहा है। उसकी रिपोर्ट प्रदेश सरकार जल्द ही केंद्र सरकार को भेजेगा। यह सर्वे सूबे के 17 जिलों में चल रहा है।

[ad_2]

Source link