[ad_1]
हाइलाइट्स
सुबह जागते के साथ ही जूठे या गंदे बर्तन देखने से बचना चाहिए.
सुबह उठते के साथ ही भगवान की खंडित या टूटी-फूटी मूर्ति नहीं देखनी चाहिए.
Unlucky Things : अक्सर आपने अपने घर के बड़े बुजुर्गों से ये कहते सुना होगा कि सुबह सबसे पहले उठते हीअपने हाथों की हथेली को देखना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार, हथेलियों में माता लक्ष्मी का वास होता है परंतु क्या आप जानते हैं की हमारी दिनचर्या में कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें सुबह उठते से ही नहीं देखना चाहिए? कहा जाता है यदि इन चीजों को देख लिया जाए आपका पूरा दिन बर्बाद हो सकता है. साथ ही आपको अन्य तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है. कौन सी पांच वस्तु है या चीजें हैं, जिन्हें सुबह उठते ही देखने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.
बंद घड़ी का दिखाई देना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपको सुबह उठते के साथ ही बंद घड़ी दिखाई देती है तो यह संकेत माना जाता है कि कोई बड़ी समस्या आपके जीवन में आने वाली है.
यह भी पढ़ें – बेहद लाभकारी है अपराजिता का पौधा, घर में लगाने से दूर होंगे दुख दर्द, जानें किस दिशा में रखने से मिलेगा लाभ
आईना देखना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति सुबह उठते के साथ ही आईना देखता है तो यह अशुभ माना जाता है. यह संकेत माना जाता है बने बनाए काम के बिगड़ने का.
परछाई का दिखना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि सुबह आंख खुलते ही आप परछाई देख लेते हैं तो ये आपके लिए अशुभ हो सकता है. इसे मृत्यु, अस्वीकृति, घृणा या अंधकार से जोड़कर देखा जाता है.
खंडित मूर्ति का दिखना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुबह उठते के साथ ही भगवान की खंडित या टूटी-फूटी मूर्ति नहीं देखना चाहिए. यहां तक कि इन्हें पूजा घर में भी नहीं रखना चाहिए. ऐसी मूर्तियां मनुष्य के जीवन में कष्ट बढ़ने का संकेत देती हैं.
यह भी पढ़ें – हाथ की किस उंगली में धारण करें चांदी का छल्ला? होगा अपार धन लाभ, जीवन में घुल जाएगी मिठास
जूठे बर्तन का दिखना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सुबह जागते के साथ ही जूठे या गंदे बर्तन देखने से बचना चाहिए. इनसे रिश्तों में दरार पैदा होती है और घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है. इसके अलावा इसे कंगाली का संकेत भी माना जाता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion, Vastu tips
FIRST PUBLISHED : April 29, 2023, 14:07 IST
[ad_2]
Source link