Home National कंझावला केस में फॉरेंसिक टीम को मिले अहम सुराग, आज श्रीलंका के खिलाफ संभावित प्लेइंग 11; सुबह के टॉप 5

कंझावला केस में फॉरेंसिक टीम को मिले अहम सुराग, आज श्रीलंका के खिलाफ संभावित प्लेइंग 11; सुबह के टॉप 5

0
कंझावला केस में फॉरेंसिक टीम को मिले अहम सुराग, आज श्रीलंका के खिलाफ संभावित प्लेइंग 11; सुबह के टॉप 5

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

दिल्ली पुलिस की फॉरेंसिक और क्राइम टीम ने सोमवार को अंजलि के परिजनों के सामने जांच की। उन्हें कार के निचले हिस्से से अंजलि के शव के अवशेष मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए ले लिया गया है। भारतीय क्रिकेट टीम नए साल की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से करने जा रही है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। सुबह की टॉप 5 न्यूज…

कंझावला केस में टीम को सुराग मिले

दिल्ली के कंझावला में नए साल की देर रात 20 वर्षीय अंजलि की स्कूटी को बलेनो कार से टक्कर मारने के बाद उसके शव को करीब 12 किलोमीटर तक घसीटा गया था। दिल्ली पुलिस की फॉरेंसिक और क्राइम टीम ने सोमवार को अंजलि के परिजनों के सामने जांच की। उन्हें कार के निचले हिस्से से अंजलि के शव के अवशेष मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए ले लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें।

तवांग झड़प के बाद पहली बार LAC पहुंचेंगे राजनाथ

 पिछले महीने तवांग सेक्टर में चीन और भारत के सैनिकों के बीच झड़प के बाद पहली बार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश जाने वाले हैं। वह कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। बीते साल 9 दिसंबर को तवांग सेक्टर में एलएसी पर सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद से चीन के साथ तनाव और ज्यादा बढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक राजनाथ सिंह सियांग जिले में बोलेंग के पास सियोम ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। वह सीमा सड़क संगठन के 27 अन्य प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन करेंगे। पूरी खबर पढ़ें।

UK में क्यों हो रही बच्चों की मौतें

कोरोना ही नहीं कई अन्य घातक बीमारियां भी ब्रिटेन में कहर बरपा रही हैं। ब्रिटेन में फ्लू और स्कार्लेट फीवर के केस काफी बढ़ गए हैं। खासकर क्रिसमस के बाद खुले स्कूल ब्रिटेन सरकार के लिए चिंता का कारण है। यूके हेल्थ सिक्योरिटी ने पैरेंट्स को स्कूल एडवाइजरी जारी की। चेतावनी की गंभीरता पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों से पता चलती है कि ब्रिटेन में कम से कम 30 बच्चों की स्कार्लेट फीवर से मौत हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें।

आज फिर शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) मंगलवार को मंगलवार को दिल्ली के यमुना बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से एक बार फिर शुरू होगी। यह यात्रा दिल्ली के विभिन्न मार्गों से होते हुए लोनी बॉर्डर के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। पूरी खबर पढ़ें।

श्रीलंका के खिलाफ आज भारत की प्लेइंग-11

भारतीय क्रिकेट टीम नए साल की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से करने जा रही है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम सात बजे से शुरू होगा। टीम इंडिया की बागडोर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के हाथों में है, क्योंकि नियमित कप्तान रोहित शर्मा अनफिट हैं। वहीं, श्रीलंका की कमान दासुना शनाका के पास है। दोनों टीम जीत के साथ नए साल का आगाज करने की फिराक में होंगी। पूरी खबर पढ़ें।

[ad_2]

Source link