Home Life Style कई नुस्खे अपनाने के बाद भी नहीं रुक रहा बालों का झड़ना? ट्राई करें ये सिंपल हैक

कई नुस्खे अपनाने के बाद भी नहीं रुक रहा बालों का झड़ना? ट्राई करें ये सिंपल हैक

0
कई नुस्खे अपनाने के बाद भी नहीं रुक रहा बालों का झड़ना? ट्राई करें ये सिंपल हैक

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

अगर आपके लंबे बाल हैं तो रोजाना 100 बालों का झड़ना कॉमन है। लेकिन अगर इससे ज्यादा हेयरफॉल हो रहा है, तो ये चिंता की बात है। हेयर फॉल होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। मुख्य कारणों में से एक खानपान, खराब लाइफस्टाइल और मौसम हो सकता है। इससे निपटने के लिए अगर आप केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं और कई घरेलू नुस्खे को अपना चुके हैं, लेकिन फिर भी कोई रिजल्ट नहीं दिख रहा है तो आप इन सिंपल हैक्स को अपना सकते हैं।

हेयर फॉल रोकने के सिंपल हैक्स (Simple Hacks To Avoid Hair Fall)

सिंपल है ये हैक

न्यूट्रीशनिस्ट किरन कुकरेजा के मुताबिक ये एंटी हेयर फॉल स्प्रे बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस हैक को अपनाने के लिए आपको चाहिए कलौंजी पाउडर, मेथी दाना पाउडर, रोजमेरी लीव्स, करी पत्ता और पानी। इसे बनाने के लिए पानी को गर्म करें, फिर इसमें सभी चीजों को डालें और उबाल लें। उबाल आने के बाद आंच बंद करें और फिर इस पानी को ठंडा होने दें। जब ये ठंडा हो जाए को इसे छान लें और फिर एक स्प्रे बोतल में निकाल लें। बालों को धोने के बाद इस स्प्र का इस्तेमाल करें। 

यह भी पढ़ें: बाल हो गए हैं खूब पतले तो लगाएं ये तेल, कम होगा हेयरफॉल और हेयर बनेंगे स्ट्रॉन्ग 

[ad_2]

Source link