[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
IPS officer After 10th: कहते हैं, करियर एक दिन में नहीं बनता है, इसके लिए कई सालों की तैयारी करनी पड़ती है। अगर आप 10वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं और भविष्य में इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) अधिकारी बनना चाहते हैं, तो यह सलाह दी जाती है कि आप 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए जो भी स्ट्रीम चुनें, उसमें आपकी रुचि होनी चाहिए। हालांकि आईपीएस अधिकारी बनने के लिए आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस में से किसी खास स्ट्रीम की आवश्यकता नहीं है, कुछ स्ट्रीम के सब्जेक्ट्स ऐसे होते हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपने भविष्य के करियर के लिए एक मजबूत नींव प्रदान कर सकती हैं। कक्षा 10वीं के बाद छात्र स्ट्रीम को लेकर काफी चिंता में रहते हैं, इस लेख के माध्यम से हम छात्रों की चिंता कम करने के लिए मदद कर रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
साइंस स्ट्रीम- यदि आपका रुचि फोरेंसिक साइंस, क्रिमिनोलॉजी जैसे विषयों में हैं, या यदि आप साइबर सिक्योरिटी जैसे पुलिसिंग के कुछ टेक्निकल फील्ड में स्पेशलाइजेशन हासिल करने की इच्छा रखते हैं, तो आप फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी या मैथेमेटिक्स जैसे विषयों के साथ साइंस स्ट्रीम चुन सकते हैं।
आर्ट्स स्ट्रीम- आर्ट्स स्ट्रीम इतिहास, पॉलिटिकल साइंस,सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी जैसे विषयों को पढ़ने का मौका मिलता है। ये सभी विषय सामाजिक मुद्दों, शासन और मानव व्यवहार की बेहतर समझ प्रदान करती है। किसी भी उम्मीदवार की ये नॉलेज कानून प्रवर्तन (law enforcement) के फील्ड में काम आ सकती है।
कॉमर्स स्ट्रीम- कॉमर्स स्ट्रीम के अकाउंटेंसी, इकोनॉमिक्स और बिजनेस स्टडीज जैसे विषयों के माध्यम से फाइनेंस और बिजनेस पर फोकस किया जाता है। बता दें, फाइनेंशियल क्राइम से निपटने या पुलिस बजट को मैनेज करते समय इन विषयों के माध्यम से फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन, इकोनॉमिक पॉलिसी, बिजनेस ऑपरेशन के बारे में जाना जा सकता है।
कौनसी स्ट्रीम रहेगी बेस्ट?
स्ट्रीम का चयन ये छात्र कि पर्सनल चॉइस पर निर्भर करता है। आईपीएस अधिकारी कई एजुकेशनल बैकग्राउंड से आते हैं, ऐसे में छात्रों को उस स्ट्रीम को अपनाना चाहिए, जिन विषयों को पढ़ने में उन्हें मजा आए।
[ad_2]
Source link