[ad_1]
हाइलाइट्स
बादाम में मैग्नीशियम, सैलेनियम और जिंक प्रचूर मात्रा में पाया जाता है
बादाम को भिगोकर खाने से इसमें मौजूद फायटिक एसिड कम हो जाता है
Right way to nuts eating: हमारी सेहत के लिए बादाम का कोई जवाब नहीं. बादाम का सेवन हेल्दी लाइफ को प्रोत्साहित करता है. बादाम से बीपी, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है. अगर बादाम को पोषक तत्वों का खजाना कहा जाए तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं. बादाम में सभी तरह के माइक्रोन्यूट्रेंट्स पाए जाते हैं. पर अक्सर यह प्रश्न बना रहता है कि बादाम को खाया कैसे जाए. बहुत से लोग बादाम को कच्चा खाने की ही सलाह देते हैं जबकि कुछ लोग इसे पानी में भिगाकर खाने की सलाह देते हैं. बादाम में कई ड्राई फ्रूट्स आते हैं, इसमें बादाम गिरी से लेकर अखरोट तक आते हैं. अखरोट को तो आमतौर पर वैसे ही खा लिया जाता है लेकिन बादाम गिरी को पानी में भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है.
इसे भी पढ़ें- इन 5 तरीकों को आदत में शुमार कर सर्दी में भी घटा सकते हैं वजन, इन्हें साइंस भी मानता है सही
भिंगोकर खाने से फायदा
डायटीशियम गरिमा गोयल ने इंस्टाग्राम पर बताया है कि बादाम पोषक तत्वों का पावरहाउस है. बादाम का नियमित रूप से सेवन करने से ऑवरऑल हेल्थ परफेक्ट रहता है. लेकिन बादाम को कच्चा खाने के बजाय इसे भिगाकर खाने से फायदा होता है. इसके कई कारण है. गरिमा गोयल बताती हैं कि जब आप बादाम को पानी में भिगोते हैं तो इसमें मौजूद फायटिक एसिड का कंटेंट कम हो जाता है. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो बादाम में मौजूद फायटिक एसिड शरीर के आवश्यक खनिजों को अपने में बांध लेगा जिसके कारण इनका आंत में अवशोषण नहीं होगा. यानी इन खनिजों से बिना कुछ प्राप्त हुए ही यह बाहर चला जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Health, Health tips, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : December 27, 2022, 12:30 IST
[ad_2]
Source link