Home Life Style कच्चे आम से बनाएं टेस्टी चटनी, नहीं भूल पाएंगे चटपटा स्वाद

कच्चे आम से बनाएं टेस्टी चटनी, नहीं भूल पाएंगे चटपटा स्वाद

0
कच्चे आम से बनाएं टेस्टी चटनी, नहीं भूल पाएंगे चटपटा स्वाद

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Raw Mango Chutney Recipe: कच्चे आम की मदद से आप टेस्टी चीजों को तैयार कर सकते हैं। इसकी मदद से आम पन्ना तैयार किया जाता है। जिसे गर्मी के मौसम में पीने से लू से बचाव होता है। इसके अलावा आप इसकी मदद से टेस्टी चटनी भी बना सकते हैं। वैसे तो इसकी चटनी बनाने की अलग-अलग रेसिपी हैं। यहां हम बता रहे हैं प्याज और हरी मिर्च से बनने वाली कच्चे आम की चटनी की रेसिपी।

इस चटनी को बनाने के लिए आपको चाहिए 

कच्चे आम

धनिया 

नारियल

प्याज 

पुदीना

हरी मिर्च

हरा धनिया

लहसुन

नमक

सरसों का तेल 

कड़ी पत्ता

राई

कैसे बनाएं 

इस चटनी को बनाने के लिए पहले सभी चीजों को साफ कर लें। जैसे हरी मिर्च को धो लें, पुदिना और हरा धनिया की पत्ती को धो कर साफ करें। कच्चे आम को धो लें और फिर इसे छील कर टुकड़ों में काट लें। प्याज और लहुसन को भी छील लें और प्याज को टुकड़ों में काट लें। हरे नारियल के एक छोटे से टुकड़े को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। 

अब एक कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें। फिर इसमें हरी मिर्च, लहसुन, प्याज को डाल कर अच्छे से भूनें फिर इसमें आम के टुकड़े और हरा धनिया भी डाल दें। इसे अच्छे से 3 से 5 मिनट के लिए भूनें। फिर इसे एक प्लेट में निकालें और इसे ठंडा होने दें। 

अब एक ब्लेंडर में इस ठंडे मिक्शचर को डालें और फिर इसमें नारियल के टुकड़े, पुदीना और नमक डाल कर अच्छे से ब्लेंड करें। चटनी को अच्छे से पीस कर एक कटोरी में निकाल लें। 

अब एक छोटे से पैन में तेल गर्म करें और फिर इसमें राई और कड़ी पत्ता डालें। अच्छे से चटकाने के बाद इसे चटनी में डालें।  

गोली इडली चटनी के साथ लगती है टेस्टी, मिनटों में तैयार होगा नाश्ता

[ad_2]

Source link