[ad_1]
Last Updated:
कद्दू के बीजों में विटामिन बी12, जिंक, आयरन, प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं. विटामिन बी12 की कमी से एनीमिया, नजर धुंधलाना और पाचन समस्याएं हो सकती हैं.
कद्दू के बीज खाने से कौन सा विटामिन मिलता है. (Canva)
हाइलाइट्स
- कद्दू के बीज में विटामिन बी12, जिंक, आयरन और प्रोटीन होते हैं.
- विटामिन बी12 की कमी से एनीमिया और नजर धुंधलाना हो सकता है.
- कद्दू के बीज भूनकर, सलाद, स्मूदी या रायता में खा सकते हैं.
Vitamins In Pumpkin Seeds: सेहतमंद रहने के लिए लोग तमाम चीजों का सेवन करते हैं. कद्दू के बीज ऐसी ही चीजों में से एक हैं. जी हां, कद्दू के बीजों में कई विटामिन्स होते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करते हैं. इन बीजों से शरीर को एंटीबैक्टीरियल गुण, एंटीफंगल गुण और एंटीवायरल गुण भी मिलते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. लेकिन, लोगों का एक सवाल होता है कि आखिर कद्दू के बीज खाने से कौन सा विटामिन मिलता है? यदि आप भी यही सोंच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. कद्दू के बीज से मिलने वाले विटामिन्स के बारे में News18 को बता रही हैं दिल्ली डाइट क्लीनिक नोएडा की डाइटिशियन अमृता मिश्रा-
कद्दू के बीज से कौन सा विटामिन मिलता है?
एक्सपर्ट के मुताबिक, कद्दू के बीज में फाइबर, प्रोटीन, खनिज तत्व, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट हमें कई बीमारियों से बचाते हैं. मुख्य रूप से कद्दू के बीज में जिंक, आयरन, प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ए मौजूद होते हैं. इसके अलावा, इन बीजों में विटामिन बी12 भी होता है, जिसे कोबालामिन भी कहा जाता है, एक पानी में घुलनशील विटामिन है जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण, डीएनए के संश्लेषण और तंत्रिका तंत्र कार्य के लिए आवश्यक है.
विटामिन बी12 की कमी के नुकसान
विटामिन बी12 की कमी होने से एनीमिया की समस्या हो सकती है. इसके साथ ही नजर का धुंधला पड़ना, पाचन की समस्या, हाथ पैर में झुनझुनी और जुबान लड़खड़ाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अगर आप विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए सप्लीमेंट्स की जगह घरेलू उपाय अपनाना चाहते हैं तो डाइट में इस चीज को शामिल कर सकते हैं.
सेहत लाभ के लिए कद्दू के बीज कैसे खाएं
- विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए आप कद्दू के बीजों को भूनकर खा सकते हैं. भूनने से बीजों का स्वाद और भी बढ़ जाता है.
- अगर आप सलाद खाने के शौकीन हैं और विटामिन बी12 की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो सलाद में कद्दू के बीज को डालकर खा सकते हैं.
- स्मूदी ना सिर्फ स्वाद बल्कि, सेहत में भी कमाल है. विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए स्मूदी में कद्दू के बीज डालकर खा सकते हैं.
- रायता ना सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है बल्कि सेहत के लिए भी कमाल है. विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए आप दही या रायता में कद्दू के बीज डालकर खा सकते हैं.
[ad_2]
Source link