[ad_1]
अंजली शर्मा/कन्नौज. जिले में भल्ले की कचौड़ी के नाम से प्रसिद्ध यह दुकान अपनी कचौड़ी के बेमिसाल स्वाद के लिए कन्नौज के साथ-साथ आसपास के कई जिलों में भी जानी जाती है. जिले के मुख्य बस स्टैंड के ठीक सामने यह भले कचौड़ी की दुकान है. दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले यात्री और यहां के स्थानीय लोग सुबह के नाश्ते के दौरन इस कचौड़ी के गजब स्वाद को एक बार जरूर चखते हैं. फिर स्वाद लग जाने के बाद यहां बराबर आते हैं.
इस कचौड़ी में आपको कई तरह के स्वाद मिल जाएंगे. जिसमें आपको सौंफ, अजवाइन, दालचीनी, जायफल, कस्तूरी मेथी, व भुनी हुई दाल का स्वाद कचौड़ी में मिलेगा. तो वही छोले आलू की सब्जी में घर के पीछे हुए खड़े गरम मसाले का स्वाद भी मिलेगा और दही भल्ले के साथ में चटाकेदार मसाले वाली हरी मिर्च भी मिलेगी. जो इसके स्वाद को दोगुना कर देती है. इन भुने मसालों की खुशबू लोगों को अपनी और आकर्षित करने पर मजबूर कर देती है.
30 रुपये में मिलता है बेहतरीन स्वाद
भल्ले कचौड़ी वाले बताते हैं कि यह दुकान 30 सालों से यहां पर चल रही है. उन्होंने कहा, ‘हमारी कचौड़ी का स्वाद पूरे जिले भर की कचौड़ीयों से बिल्कुल अलग रहता है. घर पर खड़े मसालों को ले जाकर पीसते हैं और उन्हीं मसालों का प्रयोग इस कचौड़ी सब्जियों में होता है. इन कचौड़ियों में दाल भी मिक्स होती है और कई तरह के मसाले मिलाए जाते हैं. इसमें कचौड़ी में मुलायम पन और खुशबू भी आती है. जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है और यह नाश्ते की प्लेट मात्र 30 रुपये की मिलती है. जिसमें पांच कचौड़ी छोले की सब्जी रायता और चटाकेदार भुना मिर्च मिलता है.
दूर-दूर से कचौड़ी खाने आते हैं लोग
कचौड़ी खाने वाले ग्राहक दूरदराज क्षेत्रों से आते हैं. क्योंकि कचौड़ी की दुकान मुख्य बस स्टैंड के ठीक सामने है, तो सुबह के नाश्ते के लिए जो भी यात्री यहां पर आता है, वह इस कचौड़ी का स्वाद जरूर एक बार लेता है. कचौड़ी खाने के बाद ग्राहक बताते हैं कि यह कचौड़ी अपने आप में बहुत ही स्वादिष्ट रहती है, इतनी मुलायम कचौड़ी हमें कहीं और खाने को नहीं मिलती और यहां पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है.
.
Tags: Food 18, Kannauj news
FIRST PUBLISHED : May 28, 2023, 11:38 IST
[ad_2]
Source link