Home Life Style कबूतर की गुटर गूं को ना करें नजरअंदाज, माना जाता है बड़ा इशारा, पहचानें 3 शुभ संकेत

कबूतर की गुटर गूं को ना करें नजरअंदाज, माना जाता है बड़ा इशारा, पहचानें 3 शुभ संकेत

0
कबूतर की गुटर गूं को ना करें नजरअंदाज, माना जाता है बड़ा इशारा, पहचानें 3 शुभ संकेत

[ad_1]

हाइलाइट्स

कबूतर का घर में घोंसला बनाना शुभ नहीं माना जाता.
कबूतर का घर में घोंसला बनाना दुर्भाग्य को आमंत्रित करता है.

Pigeon Auspicious Sign: भारतीय समाज में ऐसी कई मान्यताएं प्रचलित हैं. जिन्हें शुभ या अशुभ से जोड़कर देखा जाता है. शकुन शास्त्र में पशु पक्षियों से जुड़े कुछ विशेष संकेतों के महत्व के बारे में बताया जाता है. इन्हीं पक्षियों में से एक है कबूतर. हिंदू धर्म में कबूतर को सुख और शांति का प्रतीक माना जाता है. हिंदू धर्म को मानने वाले कुछ लोग कबूतर को माता लक्ष्मी का भक्त भी बताते हैं, और इनका घर में आना शुभ माना जाता है. इसके विपरीत कुछ लोगों का मानना है कि कबूतर का घर में बार बार आना या फिर घोंसला बनाना दुर्भाग्य ला सकता है. दिल्ली निवासी ज्योतिष आचार्य पंडित आलोक पाण्डया बता रहे हैं, कबूतर से संबंधित कुछ शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में.

-सौभाग्य लाता है कबूतर
शास्त्रों के अनुसार कबूतर का घर में आना-जाना आपके दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकता है. सुबह-सुबह यदि कबूतर की गुटर गूं सुनाई दे तो यह लाभ मिलने की ओर संकेत हो सकता है. माना जाता है कि कबूतर के घर में आने से घर में सुख शांति में वृद्धि होती है.

यह भी पढ़ें – व्यापार में नहीं मिल रहा मुनाफा, नहीं रुकते लंबे समय तक कर्मचारी, फॉलो करें ये सरल वास्तु उपाय

यदि कबूतर बिना घोंसला बनाएं आपके घर पर आते रहते हैं. तो यह आपके लिए शुभ संकेत है. शकुन शास्त्र में बताया गया है कि कबूतर माता लक्ष्मी के भक्त होते हैं, इसलिए इनके घर आने पर इन्हें दाना जरूर खिलाएं. ज्योतिष शास्त्र भी मानता है कि कबूतरों को दाना खिलाने से कुंडली में गुरु और बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है. इसके अलावा कबूतर के घर आने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.

-कबूतर का घोंसला बनाना अशुभ संकेत
मान्यता के अनुसार कबूतर का घर में घोंसला बनाना शुभ नहीं माना जाता. कई बार देखने में आया है, कि कबूतर घरों में छत पर या बालकनी में घोंसला बना लेते हैं. शकुन शास्त्र मानता है कि घर में कबूतर का घोंसला बनाना अशुभ होता है. कबूतर का घर में घोंसला बनाना दुर्भाग्य को आमंत्रित करता है. इसलिए जितनी जल्दी हो सके कबूतर का घोंसला अपने घर से हटा दें. माना जाता है कि कबूतर के घोंसला बनाने से घर के सदस्यों की आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है, और उन्हें अपने कार्य क्षेत्र में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें – घर में किस धातु की मूर्ति रखें, हर एक धातु का है अलग महत्व, इस साइज़ से बड़ी ना हो प्रतिमा

Tags: Astrology, Religion

[ad_2]

Source link