Sunday, September 15, 2024
Google search engine
HomeNationalकब तक रहेगा शीत लहर का कहर, कितना गिरेगा पारा; जानें- दिल्ली...

कब तक रहेगा शीत लहर का कहर, कितना गिरेगा पारा; जानें- दिल्ली और UP समेत कई राज्यों का हाल


ऐप पर पढ़ें

दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों सर्दी का थर्ड डिग्री टॉर्चर देखने को मिल रहा है। सोमवार को सुबह निकले कामकाजी लोगों को दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे का सामना करना पड़ा और सुबह 8 बजे तक लोग गाड़ियों की लाइट जलाकर चलते दिखे। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और चंडीगढ़ में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। आज दिल्ली में पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि नए साल की शुरुआत तक यह और कम हो सकता है।

मंगलवार को ही दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य राज्यों में तापमान 3 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। रविवार को भी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। बीते कई सालों में दिल्ली में यह सबसे ठंडा क्रिसमस था। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में जमकर कोहरा पड़ रहा है। यहां तक कि यूपी में तो रात को सरकारी बसों के संचालन पर ही रोक लगा दी गई है ताकि कोहरे के चलते होने वाले हादसों को टाला जा सके। फिलहाल मौसम विभाग का कहना कि 27 दिसंबर यानी मंगलवार तक कोहरे का मौसम बना रहेगा। इसके बाद थोड़ा कम होगा, लेकिन नए साल के आसपास एक बार फिर से कोहरा दस्तक दे सकता है।

राजस्थान में भी पारा तेजी से लुढ़का है। हिल स्टेशन माउंट आबू में बर्फबारी हुई है तो वहीं चुरू में तापमान जीरो डिग्री तक पहुंच गया। यही नहीं गुजरात के भी सौराष्ट्र और कच्छे इलाकों में अगले दो दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी जारी रहने की संभावना जताई है। इस बीच यूपी, बिहार, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब समेत कई राज्यों में बच्चों के स्कूल टाइम में बदलाव किया गया है। नोएडा में 8वीं क्लास तक के बच्चों के स्कूलों की टाइमिंग 9 बजे हो गई है। गाजियाबाद में यह समय 10 से दोपहर 3 बजे तक का है। इसके अलावा दिल्ली में 1 से 12 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश का ही ऐलान कर दिया गया है। 

कश्मीर में जमने लगा पानी, सप्लाई भी हुई प्रभावित

कश्मीर की बात करें तो सर्दी के चलते पानी जमने लगा है। कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है क्योंकि पाइप के अंदर पानी ही जमने लगा है। डल लेक का पानी जमने लगा है। हालांकि इस बीच जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल तक पर्यटकों का हुजूम भी उमड़ रहा है, जो बर्फबारी का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक हर साल ही इन इलाकों में पर्यटकों का जमावड़ा लगता रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments