[ad_1]
हाइलाइट्स
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण उपच्छाया है.
इसका प्रभाव भारत पर देखने को नहीं मिलेगा.
Negative Impact Of Solar Eclipse 2023 : ऐसे तो वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है परंतु ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है. इन ग्रहण का राशि चक्र की 12 राशियों पर शुभ अशुभ दोनों तरह का प्रभाव देखने को मिलता है. साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगा था. अब साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को लगने जा रहा है. हालांकि उपच्छाया ग्रहण होने की वजह से इसका प्रभाव भारत में नहीं रहेगा. ये ग्रहण अमेरिका, अफ्रीका और अन्य कई देशों में दिखाई देगा जिसका भारतीय मानक अनुसार समय रात 8:34 से मध्य रात्रि 2:25 तक रहेगा. हालांकि इसका असर किसी भी राशि पर ज्यादा देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन फिर भी किस तरह से यह ग्रहण राशियों को प्रभावित कर सकता है इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिष एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
मेष राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि मेष है उनके लिए साल का दूसरा सूर्य ग्रहण अशुभ माना जा रहा है. मेष राशि के जातकों के साथ विश्वासघात होने की संभावना है. उनके अपने ही उनको दगा देंगे.
यह भी पढ़ें – क्या सच में वर्जित है निर्वस्त्र स्नान, शास्त्रों में क्या है उल्लेख, जानिए इसके शुभ-अशुभ परिणाम
वृषभ राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि वृषभ है उनके लिए साल का दूसरा सूर्य ग्रहण अशुभ माना जा रहा है. वृषभ राशि के जातकों के इस दौरान धन हानि, मानहानि और सामान हानि के योग बन रहे हैं. वृषभ राशि के जातकों को इस दौरान सतर्क रहने की बहुत जरूरत है.
सिंह राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि सिंह है. उनके लिए साल का दूसरा सूर्य ग्रहण अच्छा नहीं माना जा रहा है. सिंह राशि के जातकों का अनावश्यक खर्चा बढ़ सकता है. जिस क्षेत्र में पैसे लगाएंगे नुकसान की संभावना बन रही है. पैसे लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने की आवश्यकता है.
कन्या राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि कन्या है उनके लिए साल का दूसरा सूर्य ग्रहण अच्छा नहीं माना जा रहा. कन्या राशि के जातकों के लिए साल का दूसरा सूर्य ग्रहण मित्रों से कष्ट लेकर आ रहा है. इस दौरान वाद-विवाद करने से बचें.
यह भी पढ़ें – क्या होता है विष दोष, आपसी रिश्तों में आ जाती है खटास, बिगड़ने लगते हैं बने बनाए काम, करें ज्योतिषी उपाय
तुला राशि के जातक
जिन जातकों की राशि तुला है उनके लिए साल का दूसरा सूर्य ग्रहण अशुभ माना जा रहा है. तुला राशि के जातकों को इस दौरान व्यर्थ का तनाव बना रहेगा. मानसिक तनाव को दूर करने के लिए ईश्वर भक्ति में मन लगाएं. लाभ मिलेगा.
.
Tags: Astrology
FIRST PUBLISHED : May 21, 2023, 02:20 IST
[ad_2]
Source link