Home Life Style कब है दिवाली? प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें बनने वाले 2 योग, महत्व

कब है दिवाली? प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें बनने वाले 2 योग, महत्व

0
कब है दिवाली? प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें बनने वाले 2 योग, महत्व

[ad_1]

हाइलाइट्स

दिवाली पर प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 05 बजकर 39 मिनट से है.
दिवाली पर लक्ष्मी पूजा निशिता मुहूर्त रात 11:39 बजे से लेकर देर रात 12:32 बजे तक है.
इस बार दिवाली की लक्ष्मी पूजा सौभाग्य योग और स्वाती नक्षत्र में होगी.

दिवाली का त्योहार कार्तिक अमावस्या तिथि को मनाते हैं. दिवाली को प्रदोष काल में माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा होती है. प्रदोष काल सूर्यास्त के बाद से प्रारंभ होता है. दिवाली पर माता लक्ष्मी की पूजा निशिता मुहूर्त में भी की जाती है. केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार इस साल दिवाली पर आयुष्मान और सौभाग्य नाम के दो शुभ योग बन रहे हैं, साथ ही उस दिन स्वाती और विशाखा नक्षत्र हैं. आइए जानते हैं कि इस साल दिवाली कब है? दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

इस साल कब है दिवाली 2023?
पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या ति​थि 12 नवंबर रविवार को दोपहर 02:44 बजे से शुरू हो जाएगी और 13 नवंबर सोमवार को दोपहर 02:56 बजे तक रहेगी. उदयातिथि के आधार पर कार्तिक अमावस्या तो 13 नवंबर को होगी, लेकिन अमावस्या तिथि में प्रदोष काल 12 नवंबर को प्राप्त हो रहा है, 13 नवंबर को प्रदोष काल के समय शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी. इस वजह से इस साल दिवाली का त्योहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: धनतेरस कब है? जानें लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त, सोना खरीदने का सही समय और धन त्रयोदशी का महत्व

दिवाली 2023 की लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त क्या है?
12 नवंबर को दिवाली के दिन सूर्यास्त शाम 05:29 बजे होगा. ऐसे में प्रदोष काल शाम 05:29 बजे से शुरू होगा. दिवाली पर प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 05 बजकर 39 मिनट से शाम 07 बजकर 35 मिनट तक है. इस बार शाम में दिवाली की लक्ष्मी पूजा के लिए आपको 1 घंटा 56 मिनट का शुभ समय प्राप्त होगा. दिवाली का प्रदोष काल 05:29 बजे से रात 08:08 बजे तक है, जबकि वृषभ काल शाम 05:39 बजे से शाम 07:35 बजे तक है.

दिवाली 2023 लक्ष्मी पूजा निशिता मुहूर्त क्या है?
इस साल दिवाली पर लक्ष्मी पूजा निशिता मुहूर्त रात 11:39 बजे से लेकर देर रात 12:32 बजे तक है. लक्ष्मी पूजा निशिता मुहूर्त की अवधि 53 मिनट की होगी. उस समय सिंह लग्न देर रात 12:10 बजे से 02:27 एएम तक है. निशिता काल मुहूर्त में लोग लक्ष्मी मंत्रों को सि​द्ध करते हैं.

ये भी पढ़ें: साल की अंतिम सोमवती अमावस्या कब है? जानें स्नान-दान मुहूर्त, पितृ दोष उपाय का समय और महत्व

सौभाग्य योग और स्वाती नक्षत्र में होगी दिवाली लक्ष्मी पूजा
इस बार दिवाली की लक्ष्मी पूजा सौभाग्य योग और स्वाती नक्षत्र में होगी. दिवाली को प्रात:काल से आयुष्मान योग है, जो शाम 04 बजकर 25 मिनट तक रहेगा. उसके बाद से सौभाग्य योग प्रारंभ होगा, जो अगले दिन दोपहर 03:23 बजे तक है. ये दोनों ही शुभ योग हैं. वहीं स्वाती नक्षत्र प्रात:काल से लेकर रात तक है. 13 नवंबर को 02:51 एएम पर स्वाती नक्षत्र का समापन होगा और विशाखा का प्रारंभ होगा.

दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली की शाम माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और धन के देवता कुबेर की पूजा करने से सुख, संपत्ति, धन, वैभव और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है. पूरे वर्ष माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे धन का संकट नहीं रहता.

Tags: Dharma Aastha, Diwali, Diwali festival

[ad_2]

Source link