Home Life Style कब है रक्षाबंधन, हरियाली तीज, नाग पंचमी, पुत्रदा एकादशी? नोट करें अगस्त के व्रत-त्योहारों की डेट

कब है रक्षाबंधन, हरियाली तीज, नाग पंचमी, पुत्रदा एकादशी? नोट करें अगस्त के व्रत-त्योहारों की डेट

0
कब है रक्षाबंधन, हरियाली तीज, नाग पंचमी, पुत्रदा एकादशी? नोट करें अगस्त के व्रत-त्योहारों की डेट

[ad_1]

हाइलाइट्स

अगस्त के पहले ही दिन मंगला गौरी व्रत और सावन अधिक मास पूर्णिमा है.
31 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा का स्नान और दान है.
19 अगस्त, दिन: शनिवार: हरियाली तीज

अंग्रेजी कैलेंडर के आठवें माह अगस्त का प्रारंभ आज से हुआ है. अगस्त के पहले ही दिन मंगला गौरी व्रत और सावन अधिक मास पूर्णिमा है. अगस्त माह की शुभ शुरूआत हुई है. यह पूरा माह सावन का रहेगा क्योंकि अधिक मास के कारण श्रावण 59 दिनों का है. 31 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा का स्नान और दान है. ऐसे में अगस्त माह में भी आप पर भगवान शिव की असीम कृपा बरसेगी. अगस्त माह में रक्षाबंधन, हरियाली तीज, नाग पंचमी, गायत्री जयंती, कल्कि जयंती, पुत्रदा एकादशी जैसे बड़े व्रत और त्योहार आएंगे. इनके अलावा चतुर्थी, प्रदोष, शिवरात्रि, अमवस्या और पूर्णिमा के व्रत भी आएंगे.

कुल मिलाकर अगस्त का महीना व्रत और त्योहारों के उत्सव से भरा हुआ है. आपका कोई व्रत या त्योहार छूट न जाए, इसके लिए जरूरी है कि आप उनके सही डेट जान लें. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट बता रहे हैं अगस्त 2023 के प्रमुख व्रत और त्योहारों के बारे में.

ये भी पढ़ें: कब है सावन ​अधिक मास की शिवरात्रि? सर्वार्थ सिद्धि समेत बनेंगे 2 शुभ योग, जान लें शिव पूजा मुहूर्त

अगस्त 2023 के व्रत और त्योहार
01 अगस्त, दिन: मंगलवार: सावन अधिक मास पूर्णिमा, मंगला गौरी व्रत
04 अगस्त, दिन: शुक्रवार: विभुवन संकष्टी चतुर्थी
07 अगस्त, दिन: सोमवार: सावन सोमवार व्रत
08 अगस्त, दिन: मंगलवार: मंगला गौरी व्रत, सावन अधिक मास कालाष्टमी व्रत
12 अगस्त, दिन: शनिवार: परम एकादशी

13 अगस्त, दिन: रविवार: रवि प्रदोष व्रत
14 अगस्त, दिन: सोमवार: सावन सोमवार व्रत, सावन अधिक मास शिवरात्रि
15 अगस्त, दिन: मंगलवार: स्वतंत्रता दिवस, मंगला गौरी व्रत, श्राद्ध की अमावस्या
16 अगस्त, दिन: बुधवार: श्रावण अधिक अमावस्या, श्रवाण अधिक मास का समापन
17 अगस्त, दिन: गुरुवार: सूर्य की सिंह संक्रांति

ये भी पढ़ें: इस साल दशहरा कब है? रावण दहन और शस्त्र पूजा का मुहूर्त क्या है? जान लें इसका महत्व

19 अगस्त, दिन: शनिवार: हरियाली तीज
20 अगस्त, दिन: रविवार: सावन विनायक चतुर्थी
21 अगस्त, दिन: सोमवार: नाग पंचमी, सावन सोमवार व्रत
22 अगस्त, दिन: मंगलवार: मंगला गौरी व्रत, स्कंद षष्ठी व्रत, कल्कि जयंती
23 अगस्त, दिन: बुधवार: तुलसीदास जयंती

27 अगस्त, दिन: रविवार: सावन पुत्रदा एकादशी
28 अगस्त, दिन: सोमवार: सोम प्रदोष व्रत, सावन का अंतिम सोमवार व्रत, दामोदर द्वादशी
29 अगस्त, दिन: मंगलवार: सावन का अंतिम मंगला गौरी व्रत, ओणम
30 अगस्त, दिन: बुधवार: रक्षाबंधन या राखी का त्योहार, सावन पूर्णिमा व्रत, हयग्रीव जयंती
31 अगस्त, दिन: गुरुवार: सावन पूर्णिमा स्नान और दान, गायत्री जयंती

Tags: Dharma Aastha, Rakshabandhan, Sawan, Sawan somvar

[ad_2]

Source link