Home Health कमजोर कमर और पीठ में जान फूंक देंगे ये योगाभ्‍यास, दर्द से मिलेगी निजात, फिटनेस भी रहेगी बरकरार

कमजोर कमर और पीठ में जान फूंक देंगे ये योगाभ्‍यास, दर्द से मिलेगी निजात, फिटनेस भी रहेगी बरकरार

0
कमजोर कमर और पीठ में जान फूंक देंगे ये योगाभ्‍यास, दर्द से मिलेगी निजात, फिटनेस भी रहेगी बरकरार

[ad_1]

हाइलाइट्स

योग और आसन सेहत को हेल्दी रखने के लिए बेहद जरूरी होते हैं.
योग मसल्‍स को मजबूत बनाने के साथ इंटरनल बॉडी के लिए लाभदायक हैं.
पीठ और कमर को मजबूत बनाने के लिए सूक्ष्म व्‍यायाम बेहद कारगर हैं.

Yoga Session With Savita Yadav: सेहत को हेल्दी रखने के लिए अच्छे खान-पान के साथ दिनचर्या में योगभ्‍यास बेहद जरूरी है. यह हमारे शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव लाता है, जिससे उनकी अकड़न जकड़न दूर होती है और ब्‍लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है. इसके अलावा, ये शरीर को फिट रखने के साथ एक्टिव रखने में भी मदद करता है. इसके लिए आपको नौकासन के साथ कई सूक्ष्म अभ्यास करना चाहिए. न्यूज़18 हिंदी के यू-ट्यूब लाइव सेशन में योग प्रशिक्षिका सविता यादव (Savita Yadav) ने आज पीठ और कमर को मजबूत बनाने वाले कुछ व्‍यायाम का अभ्‍यास कराया और इसके फायदों की जानकारी दी.

योगाभ्यास की इस तरह करें शुरुआत

सबसे पहले मैट पर पद्मासन या अर्ध पद्मासन में बैठें. अब दोनों हाथों की उंगलियों को इंटरलॉक करें. हाथों को ऊपर उठाते हुए बॉडी को स्‍ट्रेच करें. 20 तक की गिनती करें. धीरे से हाथों को नीचे लाएं और रिलैक्‍स हो जाएं. अब आंखों को बंद करें और ध्‍यान की मुद्रा बनाएं. गहरी सांस लें और ओम शब्‍द का उच्‍चारण करें. एक से दो मिनट के अभ्‍यास के बाद आप सूक्ष्‍म व्‍यायाम करें और जब भी मैट से उठना हो तो बिना हाथ का सहारा लिए ही उठें. विस्‍तार से अभ्‍यास को देखना हो तो आप नीचे दिए गए वीडियो लिंक पर क्लिक करें.

इस तरह करें नौकासन का अभ्यास

नौकासन का अभ्यास करने के लिए आपको मैट पर नाव की मुद्रा में रहना है. इसको करने के लिए पैरों को आगे की तरफ सीधा करें, कमर को सीधा रखें और हाथों को सामने की तरफ रखें. इसके बाद पैरों को आगे से उठाना है. अब कमर पीछे बेंड करें, कमर सीधी रखें, हाथों को सामने सीधा रखें और नजरें सामने की तरफ रखें. आप शुरुआत में 20 तक की गिनती तक इसी मुद्रा में होल्‍ड करें. आपके शरीर के हर अंग को इससे फायदा मिलेगा.

मार्जरी आसन करने का तरीका

मैट पर वज्रासन की मुद्रा में बैठें और गहरी सांस लें. अब अपने हाथों की हथेलियों को आगे की तरफ रखना है. दोनों हाथों की को‍हनियों को घुटनों से लगाते हुए फर्श पर रखें. अब हाथों के बीच थोड़ा सा गैप बनाएं और दोनों हाथों पर वजन देते हुए घुटनों पर खड़े हो जाएं. इस बात का ध्‍यान रखें कि आपके दोनों हाथ एक ही जगह फिक्‍स रहे. अब गहरी सांस लें और कमर को नीचे की तरफ और गर्दन को उठाएं. अब होल्‍ड करते हुए सांस निकालें और कमर को उठाएं, साथ में गर्दन की नीचे की तरफ करें. इसे कैट कैमल पोज कह सकते हैं. यह प्रक्रिया आप 10 चक्र तक करें.

ये भी पढ़ें:  Yoga Session: सिर्फ 3-4 मिनट से शुरू कर सकते हैं योगाभ्यास, सेहत को मिलेंगे कमाल के फायदे, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

तितली आसन का ऐसे करें अभ्यास

कमर गर्दन सीधी रखते हुए बैठ जाएं, अब अपने पैरों के दोनों तलवों को आपस में जोड़कर दोनों हाथों से पैर के तलवों को पकड़ें. इस दौरान आपके दोनों पैरों को घुटनें मुड़े रहेंगे. अब गहरी सांस लें और छोड़ते हुए तितली आसन का अभ्‍यास शुरू करें. दोनों पैरों के घुटनों को एक साथ ऊपर उठाएं और एक साथ नीचे जमीन की तरफ टच कराएं. इस तरह आप लगातार एक से दो मिनट तक अपने घुटनों को तितली की तरह हिलाते रहें. अंत में एक बार दोनों पैरों को जमीन की तरफ दबाते हुए जितना हो सके खिंचाव दें.

कागासन करने का तरीका

कागासन या मलासन की मुद्रा में मैट पर बैठें और हाथों को आगे बांध कर बैठें. पीठ सीधी हो और 20 काउंटिंग करें. हिप्‍स को नीचे की तरफ पुश करें और गर्दन सीधी रखना जरूरी है. इसे करने से कब्‍ज की समस्‍या नहीं रहती. इसके साथ ही कई तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है.

ये भी पढ़ें:  महिलाओं के लिए पीली किशमिश अधिक फायदेमंद या काली किशमिश? एक्सपर्ट ने कंफ्यूजन को किया दूर, बताए 5 चमत्कारी लाभ

ऐसे मकरासन का अभ्यास

मैट पर पेट के बल लेट जाएं. सिर को हाथों पर सामने की ओर रखें और दोनों पैरों के पंजों को बाहर की तरफ निकाल कर रखें. गहरी सांस लें और छोड़ें. कुछ देर बाद पंजों को आपस में जोड़ लें और पैरों को उठाते हुए एडि़यों से हिप्‍स को टच करें. ऐसा आप 20 बार करें. इसके बाद गतिशील गरुड़ासन करें.

Tags: Benefits of yoga, Lifestyle, Yoga, Yogasan

[ad_2]

Source link