[ad_1]
हाइलाइट्स
शनिवार के दिन जरूरतमंद को दान देना शुभ होता है.
शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें.
How to strengthen saturn : ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का विशेष स्थान बताया गया है. यदि किसी जाति की कुंडली में शनि शुभ स्थिति में है तो उसे व्यक्ति को अपने जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है. ऐसे जातकों की तरक्की में बाधा आती है और उनके काम बिगड़ते चले जाते हैं. शनि देव को प्रसन्न रखना बेहद जरूरी है क्योंकि शनि देव ही एक ऐसे देवता हैं जो आपको आपके कर्मों के अनुसार अच्छा और बुरा फल देते हैं. यदि आपकी कुंडली में शनि ग्रह कमजोर है तो उसे मजबूती प्रदान करने के लिए भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं कुछ सरल और सटीक उपाय.
शनि को मजबूत करने के 4 उपाय
जलाएं सरसों के तेल का दीपक
शनि देव की कृपा पाने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए शनिवार का दिन सर्वोत्तम माना गया है. शनिवार के दिन आप शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनिदेव को तेल अर्पित करें. फिर काले रंग का कपड़ा चढ़ाने के बाद शनि चालीसा का पाठ अवश्य करें.
यह भी पढ़ें – कुंडली में कमजोर है शुक्र, तो भूलकर न लें ये चीजें दान में, मजबूती के लिए अपनाएं 5 उपाय
शनिवार के दिन करें हनुमान जी की पूजा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो व्यक्ति शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करता है उसे शनि दोष से मुक्ति मिलती है. कहा जाता है जो हनुमान जी की पूजा आराधना करते हैं उन पर शनि देव अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं. इसलिए शनिवार के दिन बजरंगबली की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें.
धारण करें 7 मुखी रुद्राक्ष
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो व्यक्ति शनिवार के दिन सात मुखी रुद्राक्ष धारण करता है उसे शनि देव की कृपा प्राप्त होती है. शनिवार के दिन गंगाजल में धोकर धूप दीप लगाकर सात मुखी रुद्राक्ष धारण करें. इसके अलावा शनि देव के ‘ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ और ऊं शं शनैश्चराय नमः’ इन दो मंत्रों का जाप करना आपके लिए बेहद लाभकारी हो सकता है. ध्यान रहे कभी किसी गरीब और असहाय व्यक्ति को ना सताएं, शनिवार के दिन जरूरतमंद व्यक्ति को दान में कुछ जरूर दें.
यह भी पढ़ें – Diwali 2023: दिवाली के दिन करें 5 चीजों का दान, घर आएंगी माता लक्ष्मी, चमक उठेगी आपकी किस्मत
दान में दें ये वस्तुएं
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आपकी कुंडली में शनि कमजोर स्थिति में है तो उसे मजबूती प्रदान करने के लिए शनिवार के दिन काले रंग की चीजों का दान अवश्य करें. जैसे काले चने, काली उड़द, काले रंग के कपड़े, काले तिल ये सभी शनि की वस्तुएं मानी जाती हैं. इस बात का विशेष ध्यान रखें कि खुद शनिवार के दिन काले रंग से परहेज करें.
.
Tags: Astrology, Predictions, Religion, Shanidev
FIRST PUBLISHED : September 16, 2023, 09:43 IST
[ad_2]
Source link