[ad_1]
हाइलाइट्स
बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेनी चाहिए.
सप्ताह में कम से कम एक बार स्कैल्प की अच्छी तरह मसाज करानी चाहिए.
Dermatologist Tips To Prevent Hair Problems: हर किसी की ख्वाहिश मजबूत, काले और घने बालों की होती है. महिलाएं हों या पुरुष, हर किसी की पर्सनैलिटी में खूबसूरत बाल चार चांद लगाने का काम करते हैं. यही कारण है कि लोग हमेशा अपने बालों को मजबूत बनाए रखने के लिए कोशिश करते हैं. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास अपने लिए वक्त की कमी है. इसकी वजह से उनकी लाइफस्टाइल और खानपान बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. इसका बुरा असर बालों पर भी पड़ रहा है और कम उम्र में ही लोगों को बालों की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.
इन दिनों आपने देखा होगा कि कम उम्र के तमाम लोग बाल झड़ने और सफेद बालों की समस्या से जूझ रहे हैं. कुछ लोग तो 25-30 साल की उम्र तक आते-आते गंजे हो रहे हैं. यह सभी समस्याएं लोगों को मानसिक रूप से भी बुरी तरह प्रभावित कर रही हैं. अब सवाल उठता है कि आखिर इन समस्याओं से किस तरह बचा जाए. क्या बालों को बचाने के लिए जिंदगी भर दवाई खानी पड़ेगी? इन सवालों के जवाब कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. युगल राजपूत से जानेंगे. उनसे समझने की कोशिश करेंगे कि यह समस्याएं किस वजह से होती हैं और इनसे किस तरह आसानी से निपटा जा सकता है.
इन वजहों से हो रही समस्याएं
डॉ. युगल राजपूत कहते हैं कि आजकल बालों की समस्या तेजी से बढ़ रही है. इसकी बड़ी वजह खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान है. अधिकतर लोग पोषक तत्वों की कमी की वजह से हेयर फॉल और प्रीमेच्योर ग्रेइंग का शिकार हो रहे हैं. आपके बालों को सही तरीके से पोषण नहीं मिलेगा, तो बाल कमजोर हो जाएंगे और हेयर फॉल की दिक्कत भी हो जाएगी. बालों की परेशानियों से बचने के लिए आपको कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना होगा और अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव करने होंगे. इससे आप काफी हद तक हेयर प्रॉब्लम्स से बचाव कर सकते हैं.
हेयर प्रॉब्लम से बचाएंगे ये 5 तरीके
– बालों को हेल्दी रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेना बहुत जरूरी होता है. आप फल और सब्जियां खूब खाएं, ताकि भरपूर मात्रा में न्यूट्रिशंस मिल सकें. आपकी डाइट से सही मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिल पा रहे, तो डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट ले सकते हैं.
– सप्ताह में कम से कम एक बार आपको अपनी स्कैल्प की अच्छी तरह मसाज जरूर करनी चाहिए. इसके लिए आप नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसा करने से बालों की जड़ों में ब्लड सप्लाई अच्छी रहेगी और माइक्रो सर्कुलेशन इंप्रूव हो जाएगा. आप कुछ देर धूप में भी बैठें, ताकि सिंथेसिस की प्रोसेस बढ़िया हो सके.
यह भी पढ़ेंः ये 5 फल मिटा देंगे हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या ! दिल बन जाएगा मजबूत
– बालों को मजबूत बनाए रखने के लिए सप्ताह में कम से कम दो या तीन बार शैंपू कर सकते हैं. उसके बाद कंडीशनर जरूर यूज़ करें. अगर आपके बालों में सही नमी बनी रहेगी तो हेयर फॉल और सफेद बालों की समस्या से काफी राहत मिलेगी.
– अगर आपके बाल सफेद हो गए हैं तो उन पर केमिकल वाले कलर लगाने से हमेशा बचना चाहिए. ऐसा करने से न सिर्फ आपके बालों की चमक चली जाएगी बल्कि बाल कमजोर होकर टूटने भी लगेंगे. हमेशा डॉक्टर की सलाह के बाद ही किसी तरह का कलर इस्तेमाल करना चाहिए.
यह भी पढ़ेंः डायबिटीज के मरीज रोज करें ये 5 छोटे-छोटे काम, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर
– बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए आप हर दिन फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें. फिजिकल एक्टिविटी करने से आपके शरीर की फंक्शनिंग ठीक रहेगी और बालों तक सही मात्रा में पोषण पहुंचेगा. आप बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल भी कम से कम ही करें. ऐसा करने से बाल कमजोर हो जाते हैं. इसके अलावा महिलाएं चोटी टाइट न बनाएं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Hair Beauty tips, Health, Lifestyle, Trending news
FIRST PUBLISHED : February 01, 2023, 11:19 IST
[ad_2]
Source link