[ad_1]
हाइलाइट्स
ऑर्गेनाइजर की मदद से आप किचन को वेल मेंटेन रख सकते हैं.
किचन में फैली चीजों को स्टोर करने के लिए ढक्कन वाली बास्केट खरीद सकते हैं.
Kitchen Decoration Tips in Low Budget: घर को शानदार लुक देने के लिए लोग कई तरकीबें आजमाते हैं. वहीं घर के साथ-साथ किचन को मेंटेन रखना भी जरूरी होता है. हालांकि किचन को आकर्षक लुक (Kitchen decoration) देने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है. ऐसे में अगर आप कम बजट में किचन का मेकओवर करना चाहते हैं. तो सस्ती और सुंदर चीजों का इस्तेमाल करके आप मिनटों में किचन का काया कल्प कर सकते हैं.
किचन को सजाने के लिए लोगों को इंटीरियर से लेकर किचन अप्लायंस जैसी कई चीजों पर ध्यान देना पड़ता है. वहीं मार्किट में मिलने वाले किचन के डेकोरेटिव आइटम्स थोड़े महंगे होते हैं. इसलिए हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं किचन को सजाने के टिप्स, जिसे फॉलो करके आप कम पैसों में भी किचन को बेहतरीन लुक दे सकते हैं.
दीवारों को सजाएं
किचन की दीवारों को सजाने के लिए आप मार्किट से कलरफुर वॉल पेपर खरीद सकते हैं. वहीं नो ऑयल स्टिकर वाले वॉल पेपर खरीदकर आप किचन की दीवारों का लुक चेंज कर सकते हैं. इसके अलावा प्लास्टिक रैक्स लगाकर भी आप किचन को डिफरेंट लुक दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें: काला और चिकना हो गया है किचन का कपड़ा, आसान ट्रिक्स से करें साफ, चुटकियों में हो जाएगा जर्म्स फ्री
ऑर्गेनाइजर खरीदें
किचन में कुकिंग के दौरान सामान अक्सर फैल जाते हैं. जिससे किचन का लुक भी खराब दिखने लगता है. ऐसे में आप मार्किट से ऑर्गेनाइजर खरीद सकते हैं. वहीं सिंक के आसपास वाले एरिया में ऑर्गेनाइजर रखकर आप वॉलपेपर को खराब होने से भी बचा सकते हैं.
शेल्फ की मदद लें
किचन के सामान को प्रॉपर तरीके से रखने के लिए आप शेल्फ या रैक खरीद सकते हैं. वहीं मार्किट में 2 लेयर किचन डोर शेल्फ भी आसानी से मिल जाते हैं. किचन अप्लायंसेस को इस शेल्फ में रखकर आप किचन को अच्छी तरह से मेंटेन कर सकते हैं.
दीवारों पर हुक लगाएं
किचन की चीजों को टांगने के लिए आप हुक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. मार्किट में 100 रुपए के अंदर प्लास्टिक के हुक्स आराम से मिल जाते हैं. इन्हें किचन की दीवारों पर लगाकर आप इसमें बर्तन, क्लीनिंग ब्रश और स्क्रब टांग सकते हैं.
बास्केट का इस्तेमाल करें
किचन में खाने की खुली चीजों को स्टोर करने के लिए आप ढक्कन वाली बास्केट भी खरीद सकते हैं. इस बास्केट में आप खुले मसाले, नमकीन, बिस्कुट और अन्य पैकेट्स को रख सकते हैं. इससे किचन की चीजें नहीं फैलेंगी और आपकी रसोई बिल्कुल साफ बनी रहेगी.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.
Tags: Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : August 09, 2023, 07:17 IST
[ad_2]
Source link