Home Life Style करवाचौथ पर घर में ही करें पार्लर जैसा मेकअप, खूबसूरती देख पतिदेव हो जाएंगे खुश

करवाचौथ पर घर में ही करें पार्लर जैसा मेकअप, खूबसूरती देख पतिदेव हो जाएंगे खुश

0
करवाचौथ पर घर में ही करें पार्लर जैसा मेकअप, खूबसूरती देख पतिदेव हो जाएंगे खुश

[ad_1]

विकाश पाण्डेय/सतना: करवाचौथ का व्रत हो या हो कोई ख़ास त्यौहार या फिर घर में होने वाली कोई पार्टी ऐसे में अगर आपको पार्लर जानें का वक्त नहीं मिल रहा या फिर आप घर में ही पार्लर जैसा मेकअप करना चाहती हैं तो इन ख़ास टिप्स को फॉलो करें. इससे आप बेहद ही खूबसूरत और आकर्षक लगेंगी.

घर में पार्लर जैसा मेकअप करने के सब से पहले इन चीजों को इकट्ठा कर लें. इनमें मॉश्चराइजर, सीरम, प्राइमर, आईब्रो पेंसिल, आईशैडो, आईलाइनर, मस्कारा, फाउडेशन, कंसीलर, कॉम्पैक्ट, ब्लश, हाईलाइटर, लिप लाइनर और लिपस्टिक, सेटिंग स्प्रे शामिल है. इसके बाद आप इन ख़ास टिप्स से बड़ी ही आसानी से मेकअप कर सकतीं हैं.

इन स्टेप से शुरू करें मेकअप.
Step1- सबसे पहले क्लीजिंग मिल्क लगा के 1 मिनट तक मसाज करें, फिर उसको वाइप से साफ करें और फेस वॉश से फेस को धो लें.

Step2- फिर टोनर और मॉश्चराइजर लगा लें

Step3- यदि स्किन बहुत ड्राय हो तो सीरम का यूज कर सकते हैं और सीरम से ग्लो भी बढ़ता है

Step4- फिर प्राइमर लगाएं और इसे 2-4 मिनट के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें
अब आईमेकअप करें ताकि कुछ लगाने में फैले तो वाइप कर सके

Step5- आईब्रो पेंसिल की हेल्प से आईब्रो को शेप दें

Step 6- थोड़ा सा कंसीलर आई लिड पे लगाएं और मिलाएं. फिर आईशैडो लगाएं. बाद में आईलाइनर लगाएं.

Step 7-फिर पलकों में मस्कारा लगाएं.

Step8- फिर अपने स्किन टोन के मैच का फाउंडेशन फेस पे लगाएं और ब्यूटी ब्लेंडर को पानी में डुबाएं और निचोड़ लें और फाउंडेशन मिलाएं.

Step 9– फिर आंखों के नीचे, नाक के आस पास और जहां जहां आपको पिगमेंटेशन हो वहां कंसीलर लगाएं. फिर अच्छे से स्प्रेड कर लें.

Step 10- अब कोई अच्छा कॉम्पैक्ट ( फेस पाउडर) लगाएं और इसे 1-2 मिनट के लिए सेट होने दें

Step 11- फिर ब्लश लगाएं यदि ब्लश न हो तो आप नॉन मैट लिपस्टिक का भी इस्तेमाल कर सकती हैं.

Step 12- फिर अपनी चीक्स, नोज और चिन पर हाईलाइटर लगाएं.

Step13- अब अपने लिप्स को डिफाइन करने के लिए लिप लाइनर लगाएं और फिर लिपस्टिक लगाएं.

Step 14- फिर सेटिंग स्प्रे लगाएं जिससे आपका मेकअप सेट और लॉन्ग लास्टिंग होगा.

ऐसे निकालें मेकअप
आप क्लींजिंग मिल्क या माइसलर वाटर की मदद से मेकअप आसानी से हटा सकते हैं, एक कॉटन पैड पर माइसलर वाटर डाल कर मेकअप साफ कर सकते हैं या क्लीजिंग मिल्क से फेस में मसाज करके कॉटन पैड से वाइप करके साफ कर सकते हैं. यदि आपके पास ये सब न हो तो आप इनके बिना भी मेकअप रिमूव कर सकते हैं जैसे नारियल या जैतून के तेल की मदद से मेकअप हटाया जा सकता है, नारियल के तेल को चेहरे पे लगा के थोड़ा मसाज करके कॉटन पैड से वाइप कर लें और फेस वॉश से फेस को धो लें.

Tags: Karwachauth, Latest hindi news, Lifestyle, Local18, Mp news, Satna news

[ad_2]

Source link