Home Life Style करवाचौथ लुक को खराब कर सकती हैं लिक्विड लिपस्टिक से जुड़ी ये गलतियां

करवाचौथ लुक को खराब कर सकती हैं लिक्विड लिपस्टिक से जुड़ी ये गलतियां

0
करवाचौथ लुक को खराब कर सकती हैं लिक्विड लिपस्टिक से जुड़ी ये गलतियां

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Common Liquid Lipstick Mistakes: शादीशुदा महिलाओं के लिए करवाचौथ का दिन बेहद खास होता है। इस दिन को खास बनाने के लिए महिलाएं कई दिन पहले से ही अपनी तैयारियां शुरू कर देती हैं। लेकिन कई बार तमाम तैयारियों के बावजूद मेकअप से जुड़ी छोटी सी गलती आपके करवाचौथ लुक को खराब करके रख देती है। ऐसी ही कुछ गलतियां महिलाएं लिक्विड लिपस्टिक से जुड़ी हुई करती हैं। जी हां, आजकल मार्केट में कई तरह की क्रीमी,मैट, लिक्विड लिपस्टिक मौजूद हैं। लिक्विड लिपस्टिक अगर अच्छी तरह लगाई जाए तो ये आपके लुक को चार चांद लगा देती है लेकिन अगर इसे लगाते समय आपने गलती कर दी तो ये आपके लुक को खराब भी कर सकती है। ऐसे में आइए जान लेते हैं उन कॉमन गलतियों के बारे में, जो महिलाएं अक्सर लिक्विड लिपस्टिक लगाते समय करती हैं। 

एक्सफोलिएट नहीं करने की गलती- 

किसी पार्टी या फंक्शन में जाने से पहले ज्यादातर महिलाएं अपने होंठो को एक्सफोलिएट किए बिना ही लिपस्टिक लगा लेती हैं। ऐसा करना गलत है। होंठो पर लिपस्टिक लगाने से पहले लिप्स को एक्सफोलिएट करना चाहिए। ऐसा करने से आपके होंठो की स्किन सॉफट हो जाती है। एक्सफोलिएट ना करने पर होंठ रफ दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में एक्सफोलिएट करने के लिए आप लिप स्क्रब से मसाज कर सकती हैं।

ब्रश में ज्यादा लिपस्टिक लेना-

होंठो पर लिक्विड लिपस्टिक लगाने से पहले आप उसकी मात्रा का ध्यान जरूर रखें। हमेशा ब्रश पर लिक्विड लिपस्टिक की मात्रा कम रखें। ऐसा करने से लिपस्टिक  होठों पर अच्छे से सेट होगी, ज्यादा लिक्विड लिपस्टिक लेने से वो आपके होंठे पर एक्सट्रा लगी रहेगी, जिससे होंठ आपस में चिपकने लगेंगे। 

कई लेयर लिक्विड लिपस्टिक लगाना-

होंठों पर कई लेयर लिपस्टिक ना लगाएं। ऐसा करने से होंठों पर लिपस्टिक की परतें साफ नजर आने लगेंगी।

लिक्विड लिपस्टिक लगाने के बाद होंठ रगड़ना-

होंठो पर लिक्विड लिपस्टिक लगाने के बाद अगर आप होंठों को आपस में रगड़ती हैं तो आपके लिप पैची नजर आने लगेंगे।

[ad_2]

Source link