Home National करवा चौथ पर करनी है पत्नी की सेवा, सीएमओ साहब छुट्टी चाहिए, मेडिकल स्टाफ का पत्र वायरल

करवा चौथ पर करनी है पत्नी की सेवा, सीएमओ साहब छुट्टी चाहिए, मेडिकल स्टाफ का पत्र वायरल

0
करवा चौथ पर करनी है पत्नी की सेवा, सीएमओ साहब छुट्टी चाहिए, मेडिकल स्टाफ का पत्र वायरल

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

सीएमओ साहब महान धर्म पत्नी की लंबी आयु के लिए मुझे भी करवा चौथ व्रत रखना है। सुबह से पत्नी की सेवा करनी है। घर में आने वाली सुख-शांति व खुशहाली का हवाला देते खुद के लिए करवा चौथ पर एक दिन के आकस्मिक अवकाश की ये गुहार सीएमओ कार्यालय में तैनात एक कनिष्ठ लिपिक ने लगाई है। पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो चर्चाओं में आ गया। हर कोई इसको लेकर चुटकी लेता नजर आया। वहीं सीएमओ ने कनिष्ठ लिपिक का अवकाश स्वीकृत करने के साथ ही प्रार्थना पत्र के मजमून की भाषा को लेकर स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। 

सीएमओ कार्यालय में बतौर कनिष्ठ लिपिक तैनात एक कर्मचारी ने मंगलवार को करवा चौथ पर्व पर एक दिन के आकस्मिक अवकाश के लिए अपना आवेदन पोर्टल पर अपलोड किया था। इसमें पत्नी की सेवा करने, व्रत रखने और पारिवारिक सुख-शांति का हवाला देते हुए अवकाश को स्वीकृति देने की गुहार लगाई गई थी। बुधवार को पत्र की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो स्वास्थ्य अफसरों के बीच भी खलबली मच गई।

प्रार्थना पत्र की भाषा शैली पर हर कोई ठहाके लगाता नजर आया। वहीं आम लोगों के बीच तक पहुंचा ये पत्र हर किसी के बीच चर्चाओं में रहा। इस बीच सीएमओ स्तर से कनिष्ठ लिपिक का अवकाश तो स्वीकृत कर दिया गया लेकिन साथ ही पत्र की भाषा शैली को लेकर उनसे स्पष्टीकरण भी तलब कर लिया गया। फिलहाल पूरा मामला विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है।

इस बाबत सीएमओ डा.सत्यपाल सिंह ने कनिष्ठ लिपिक का अवकाश स्वीकृत किए जाने की पुष्टि की। बताया कि संबंधित कर्मचारी से पत्र की भाषा शैली को लेकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। हालांकि प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि कर्मचारी के प्रार्थना पत्र की भाषा में जानबूझकर किसी अन्य व्यक्ति ने छेड़छाड़ कर बदला है। जांच में इस बाबत पुष्टि होने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

[ad_2]

Source link