[ad_1]
ईएएसए ने अपने हालिया एडवाइजरी नोट में कहा, ‘सिविल एविएशन के लिए लगातार खतरा बना हुआ है इसलिए विमानों के एफएल 260 से नीचे की ऊंचाई पर उड़ान भरने में बेहद जोखिम है।’ जियो न्यूज की खबर के अनुसार ईएएसए ने एयर ऑपरेटर्स को सलाह दी है कि वे जोखिम का मूल्यांकन करते समय इस जानकारी और किसी भी अन्य जानकारी को ध्यान में रखें। ईएएसए पिछले साल जारी फ्रांसीसी और जर्मन एयर ऑपरेटरों के लिए इसी तरह की सलाह का हवाला दिया।
पिछले साल भी जारी की थी एडवाइजरी
एजेंसी ने पिछले साल नवंबर में भी इसी तरह की सलाह जारी की थी। इसमें सभी ऑपरेटरों को पूरे पाकिस्तान में उड़ान भरते समय अत्यधिक सावधानी बरतने और 24,000 फीट (7,300 मीटर) से नीचे उड़ान न भरने की सलाह दी गई थी। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान जैसे आतंकी संगठनों के सक्रिय होने के बाद पाकिस्तान में सुरक्षा स्थिति बिगड़ गई है। देश में आतंकवादी हमले तेजी से बढ़ गए हैं।
पाकिस्तान में हुआ ब्लास्ट
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर में रविवार को एक बड़ा धमाका हुआ। एक राजनीतिक पार्टी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान यह ब्लास्ट हुआ जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हुए। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने इसे ‘आतंकवाद’ करार दिया और धमाके की जांच की मांग की। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह एक सुसाइड ब्लास्ट था या किसी ने बम प्लांट किया था।
[ad_2]
Source link