Home Tech & Gadget करोड़ों यूजर्स को मिला तगड़ा न्यू ईयर गिफ्ट, बढ़ी प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी, 5G डेटा और JioCinema भी फ्री

करोड़ों यूजर्स को मिला तगड़ा न्यू ईयर गिफ्ट, बढ़ी प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी, 5G डेटा और JioCinema भी फ्री

0
करोड़ों यूजर्स को मिला तगड़ा न्यू ईयर गिफ्ट, बढ़ी प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी, 5G डेटा और JioCinema भी फ्री

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

नए साल से पहले ही रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने करोड़ों यूजर्स को न्यू ईयर गिफ्ट दे दिया है। गिफ्ट में कंपनी प्रीपेड प्लान के साथ एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही है। कंपनी का यह न्यू ईयर ऑफर 365 दिन की वैलिडिटी वाले पॉप्युलर प्लान के साथ दिया जा रहा है। इस प्लान की कीमत 2999 रुपये है। न्यू ईयर ऑफर में इस प्लान के सब्सक्राइबर्स को 24 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलेगी। 

प्लान में कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 2.5जीबी डेटा दे रही है। एलिजिबल यूजर्स को इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा। कंपनी का यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस के साथ आता है। प्लान में कंपनी जियो टीवी के साथ जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का भी फ्री ऐक्सेस दे रही है। 

प्राइम वीडियो फ्री देने वाला ऐनुअल प्लान

जियो के पोर्टफोलियो में 3227 रुपये का एक धांसू प्लान भी है। यह प्लान एक साल के लिए प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। प्लान में कंपनी जियो टीवी और जियो सिनेमा का भी फ्री ऐक्सेस दे रही है। प्लान में मिलने वाले बेसिक बेनिफिट्स की बात करें, तो यह प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें कंपनी हर दिन 2जीबी के हिसाब से 730जीबी डेटा दे रही है। प्लान में आपको रोज 100 फ्री एसएमएस के साथ देश भर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। 

वाह! iPhone 14 की कीमत हुई धड़ाम, सैमसंग गैलेक्सी S23 FE भी हुआ सस्ता

3178 रुपये वाले प्लान में एक साल के लिए हॉटस्टार

डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल का फ्री सब्सक्रिप्शन चाहते हैं, तो जियो का यह प्लान आपके लिए बेस्ट है। इस प्लान में आपको जियो टीवी और जियो सिनेमा का भी फ्री ऐक्सेस मिलेगा। यह प्लान हर दिन 2जीबी डेटा ऑफर करता है। इसमें भी एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा दिया जा रहा है। 365 दिन की वैलिडिटी वाला यह प्लान रोज 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है। 

[ad_2]

Source link