Home Life Style कर्ज से पाना चाहते हैं छुटकारा, अपनाएं अर्जुन की छाल के 5 उपाय, सुधर जाएगी आर्थिक स्थिति

कर्ज से पाना चाहते हैं छुटकारा, अपनाएं अर्जुन की छाल के 5 उपाय, सुधर जाएगी आर्थिक स्थिति

0
कर्ज से पाना चाहते हैं छुटकारा, अपनाएं अर्जुन की छाल के 5 उपाय, सुधर जाएगी आर्थिक स्थिति

[ad_1]

हाइलाइट्स

घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर कर सकती है अर्जुन की छाल.
व्यापार में मुनाफा कमाने के लिए भी अर्जुन की छाल का इस्तेमाल किया जाता है.

arj Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में बहुत से ऐसे पेड़-पौधों के बारे में बताया गया है, जिनका उपयोग न सिर्फ़ आयुर्वेद में किया जाता है, बल्कि इन पेड़-पौधों से जुड़े उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि और उन्नति आती है. साथ ही धन लाभ के योग भी बनते हैं. इन्हीं में से ही एक है अर्जुन के पेड़ के उपाय. प्राचीन हिन्दू धर्म ग्रंथों में भी अर्जुन के पेड़ के बारे में अनेकों प्रकार की जानकारियां मिलती हैं. ज्योतिष शास्त्र में अर्जुन के पेड़ की छाल से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से धन वृद्धि और सुख-शांति प्राप्त होती है. जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से अर्जुन कि क्या हैं वे उपाय?

अर्जुन की छाल के 5 ज्योतिष उपाय

1. यदि आप कर्ज़ के बोझ से दब रहे हैं और कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अर्जुन की छाल को लाल कपड़े में लपेटकर माता लक्ष्मी को अर्पित कर दें. फिर इस छाल को कपड़े समेत बहते हुए जल में प्रवाहित करें. ऐसा करने से जल्द ही आपको कर्ज से मुक्ति प्राप्त होगी.

यह भी पढ़ें – सोने से पहले जप लें ये शक्तिशाली मंत्र को, हर समस्या से मिल जाएगा छुटकारा, बदल जाएगी जिंदगी

2. यदि आप व्यवसाय या नौकरी में तरक़्क़ी पाना चाहते हैं तो अर्जुन की छाल लेकर अपने व्यवसाय या नौकरी से जुड़े किसी सामान के साथ पीले धागे में बांधकर, इसे अपने पास रख लें. ऐसा करने से जल्द ही आपकी तरक़्क़ी के मार्ग खुल जाएंगे.

3. आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन व्यापार में उन्नति प्राप्त नहीं हो रही है. तो ऐसे में अर्जुन की छाल के साथ एक कमल का फूल माता लक्ष्मी को शुक्रवार के दिन चढ़ाएं. ऐसा आपको लगातार 11 शुक्रवार तक करना है. ऐसा करने से जल्द ही आपके व्यापार में बढ़ोत्तरी होने लगेगी.

4. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अर्जुन के पेड़ की छाल लेकर इसमें लाल चंदन लगाएं, फिर इसे लाल कपड़े में लपेटकर अपने घर की तिजोरी या धन स्थान में रख दें. मान्यता के अनुसार ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है और धन लाभ के योग भी बनते हैं.

यह भी पढ़ें – Home Vastu Tips: घर की दक्षिण दिशा से तुरंत हटाएं ये वस्तुएं, परेशानियों से होगा जीना मुहाल, बस करें ये छोटा सा काम

5. आपको लगता है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास है तो प्रतिदिन शाम के समय अर्जुन की छाल को कपूर के साथ जलाकर पूरे घर में उसका धुआं करें. ऐसा करने से घर की नकारात्मकता ख़त्म हो जाएगी.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion

[ad_2]

Source link