Saturday, February 22, 2025
Google search engine
HomeNationalकर्नाटक में महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा शुरू, राहुल गांधी बोले-...

कर्नाटक में महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा शुरू, राहुल गांधी बोले- एक और गारंटी पूरी


ऐप पर पढ़ें

कर्नाटक सरकार ने महिलाओं के लिए ‘शक्ति योजना’ शुरू कर दी है। आज से महिलाएं फ्री में बस सेवा का आनंद ले सकेंगे। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने तय कार्यक्रम के मुताबिक, बेंगलुरु के विधान सौधा (विधानसभा) में इस योजना को हरी झंडी दिखाई। सिद्धारमैया ने इस योजना को महिला सशक्तिकरण के लिए एक और कदम बताया। बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले यह योजना कांग्रेस के पांच चुनावी वादों में से एक था। इस मौके पर राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की। लिखा- एक और गारंटी पूरी हो गई है।

रविवार दोपहर तकरीबन 1 बजे से कर्नाटक में सभी महिलाओं के लिए सामान्य बसों में यात्रा मुफ्त होगी। पत्रकारों से बात करते हुए, कर्नाटक के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा, “हमारी प्राथमिकता पूरे कर्नाटक में महिलाओं के लिए यात्रा को सुविधाजनक बनाना है। हम उन रूटों पर भी बस सेवा बढ़ाएंगे, जहां कमी है। कर्नाटक की सभी महिलाएं आज दोपहर 1 बजे से मुफ्त में यात्रा कर सकती हैं।

क्या है यात्रा की कंडीशन

गौरतलब है कि सरकार द्वारा महिलाओं को दी जा रही इस योजना के तहत राज्य के अंदर सिर्फ 20 किलोमीटर तक की यात्रा मुफ्त होगी। परिवहन मंत्री ने महिलाओं से अगले तीन महीनों में शक्ति स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन करने को भी कहा है। उन्होंने कहा कि कार्ड जारी होने तक, जो महिलाएं मुफ्त यात्रा का लाभ लेना चाहती हैं, उन्हें अपने आवासीय पते के साथ एक सरकारी फोटो पहचान पत्र साथ रखना होगा। 11 जून से तीन महीने के बाद महिलाओं के लिए शक्ति स्मार्ट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। यह योजना ट्रांसजेंडर समुदाय सहित कर्नाटक की सभी महिलाओं के लिए लागू होती है।

राहुल का ट्वीट

इस मौके पर राहुल गांधी ने ट्वीट भी किया। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “आज से कर्नाटक में हर महिला के लिए बस यात्रा निशुल्क – एक और गारंटी हुई पूरी! महिलाओं का सशक्तिकरण और आर्थिक बचत – हमारी ज़िम्मेदारी, उनका अधिकार, पूरा करेगी कांग्रेस सरकार।”

शक्ति योजना केवल कर्नाटक की सामान्य राज्य संचालित बस सेवाओं पर लागू होती है। ऐरावत, ऐरावत क्लब क्लास, ऐरावत गोल्ड क्लास, अंबरी, अंबारी ड्रीम क्लास, अंबारी उत्सव, फ्लाई बस, वायु वज्र, वज्र, नॉन-एसी स्लीपर, राजहंस और ईवी पावर प्लस एसी बसें इस योजना में शामिल नहीं हैं। यह योजना उन बसों पर भी लागू नहीं होती है जो राज्य के बाहर यात्रा करती हैं। 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments