Home National कर्नाटक में राहुल का मुद्दा भुनाना चाहती है कांग्रेस, भाजपा बोली- इसलिए नहीं मांगा स्टे

कर्नाटक में राहुल का मुद्दा भुनाना चाहती है कांग्रेस, भाजपा बोली- इसलिए नहीं मांगा स्टे

0
कर्नाटक में राहुल का मुद्दा भुनाना चाहती है कांग्रेस, भाजपा बोली- इसलिए नहीं मांगा स्टे

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कहना है कि कांग्रेस राहुल गांधी की सांसदी जाने का मुद्दा कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में भुनाना चाहती है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को राहुल गांधी की उस टिप्पणी को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें अडानी का मुद्दा उठाने को लेकर संसद से अयोग्य घोषित किया गया। 

राहुल गांधी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मानहानि के मामले में सजा और फिर अयोग्यता को अडानी समूह के मुद्दे उठाने से जोड़ा था। इस पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनावों में लाभ लेने के लिए इस पूरे प्रकरण का इस्तेमाल कर रही है। 

रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस सहित ये जो पूरा प्रकरण है ये सबकुछ एक सोची समझी रणनीति है कि राहुल गांधी को एक बिलदानी बताओ और कर्नाटक में इसका लाभ लो।’ उन्होंने कांग्रेस के अंदर अंदरूनी पॉलिटिक्स चलने का भी दावा किया। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी आपके यहां बड़े-बड़े नामी-गिरानी वकीलों की फौज है। उन्होंने स्टे की कोशिश क्यों नहीं। क्या राहुल गांधी आपके लिए अलग कानून बनेगा क्या?”

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अभी तो आधा दर्जन के आसपास और अवमानना के मामले राहुल गांधी के खिलाफ है। अगर उन्हें बचाना था तो कांग्रेस के बड़े वकील अपील करने क्यों नहीं गए? उन्होंने कहा कि ऐसा जानबूझकर इसलिए नहीं किया गया कि कर्नाटक चुनाव में इस मसले को भुनाया जाए।

[ad_2]

Source link