Home National कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: कांग्रेस ने चला बड़ा सियासी दांव, बीएन चंद्रप्पा को बनाया कार्यकारी अध्यक्ष

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: कांग्रेस ने चला बड़ा सियासी दांव, बीएन चंद्रप्पा को बनाया कार्यकारी अध्यक्ष

0
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: कांग्रेस ने चला बड़ा सियासी दांव, बीएन चंद्रप्पा को बनाया कार्यकारी अध्यक्ष

[ad_1]

karnataka elections 2023- India TV Hindi

Image Source : TWITTER
कर्नाटक चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को वोटिंग होगी और 13 मई रिजल्ट घोषित हो जाएंगे। चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी हलचल तेज है और सभी राजनीतिक दल पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरने को तैयार हैं। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा का क्रम जारी है। वहीं चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने अनुसूचित जाति के नेता और पूर्व सांसद बीएन चंद्रप्पा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर बड़ा सियासी दांव चल दिया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चंद्रप्पा की कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी दी है।

बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस का नेतृत्व अभी डीके शिवकुमार कर रहे हैं और उनके अलावा 5 कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। जो इस प्रकार हैं- बीएन चंद्रप्पा (नवनियुक्त), रामलिंगा रेड्डी, सलीम अहमद, ईश्वर खांद्रे, सतीश जरकीहल्ली। पांचों कार्यकारी अध्यश्क्षों में से एक कार्यकारी अध्यक्ष आर ध्रुव नारायण का बीते दिनों निधन हो गया था और उन्हीं की जगह चंद्रप्पा की नियुक्ति की गई है। 

 

 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन



[ad_2]

Source link