Home National कहां तक पहुंची सपा, जदयू और कांग्रेस? भूपेंद्र चौधरी ने लिया अखिलेश, तेजस्वी और राहुल गांधी का नाम

कहां तक पहुंची सपा, जदयू और कांग्रेस? भूपेंद्र चौधरी ने लिया अखिलेश, तेजस्वी और राहुल गांधी का नाम

0
कहां तक पहुंची सपा, जदयू और कांग्रेस? भूपेंद्र चौधरी ने लिया अखिलेश, तेजस्वी और राहुल गांधी का नाम

[ad_1]

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने अलीगढ़ में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग परिवारवादी व जातिवादी लोग है। इनके द्वारा सिर्फ अपना ही विकास किया गया है। यही कारण है कि सपा अखिलेश तक, जनता दल तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक ही पहुंच पाई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को दिल्ली जीटी रोड स्थित एक होटल में भाजपा की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम को लेकर प्रांतीय स्तर की बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें शामिल होने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि देश गठबंधन का इतिहास देख चुका है।

चुनाव के समय यह लोग जनता के मुद्दे से ध्यान भटकाते हैं। यह अपनी विपक्ष की भूमिका से बचते हुए गठबंधन की बात करते हैं और बाद में गठबंधन के प्रतिनिधियों की कोई प्रतिबद्धता नहीं होती। गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि 1996 में मिली जुली सरकार बनी थी। जिसमें कांग्रेस ने क्या हश्र किया। 1989 में चंद्रशेखर, वीपी सिंह की सरकार बनी, क्या हश्र हुआ। 1998 में देवगौड़ा की सरकार का हश्र भी देख चुके हैं, गुजराल के समय में भी देखा गया। यह लोग तात्कालिक परिस्थितियों में जनता का ध्यान भटकते हैं और अपने भ्रष्टाचार के साम्राज्य जो खड़े किये हैं। उससे ध्यान भटकने के लिए यह गठबंधन का खेल खेल रहे हैं, लेकिन देश की जनता इनके बारे में सब जानती है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व की सरकारों में परिवारवाद हुआ करता था, लेकिन भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास करने वाली सरकार है। आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने हमें पूर्ण जनादेश के साथ चुना है। ऐसे में भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए किसी भी स्तर पर जाकर कार्यवाही की जाएगी। भ्रष्टाचारी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

पश्चिमी यूपी बनाए जाने के सवाल पर कहा, राज्य पुर्नगठन आयोग बने, पार्टी उसकी समर्थक

प्रदेश अध्यक्ष ने केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान के पश्चिमी यूपी बनाए जाने को लेकर दिए गए बयान के सवाल पर कहा कि राज्य पुर्नगठन आयोग बनना चाहिए। उसके नियमानुसार प्रक्रिया आगे बढ़े। पार्टी उसका पूरा समर्थन करती है।

दंगाईयो के साथ खड़े होने वाले धार्मिक, आस्था की बात कर रहे

प्रदेश अध्यक्ष ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नवरात्रि में प्रत्याशियों सूची जारी किए जाने के बयान को घेरते हुए कहा कि 2012 से 2017 तक पूरा उत्तर प्रदेश दंगाइयों के हवाले था और समाजवादी पार्टी की सरकार दंगाइयों के साथ खड़ी थी। यह दंगाइयों के साथ खड़े रहने वाले लोग अब धार्मिक आस्थाओं के बारे में आगे बढ़ रहे हैं तो यह भाजपा के विचारधारा की जीत हैछ

अयोध्या में राम जन्मभूमि की प्राण प्रतिष्ठा गर्व की बात

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। बहुत बड़ी संख्या में लोगों ने आंदोलन किया था। आज से 30 साल पहले मुलायम सिंह की सरकार में कारसेवा करने गए निहत्थे लोगों का नरसंहार किया गया था। बड़ी संख्या में उनकी हत्याएं की गई। हमारी सरकार  न्यायालय के आदेश पर राम मंदिर का निर्माण कर रही है। हम लोगों के जीवन काल में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। यह हमारी संस्कृति, आस्था, विरासत का स्वरूप है।

सांसद के वायरल वीडियो पर बोले कार्रवाई करेंगे

सांसद सतीश गौतम व शहर विधायक मुक्ता राजा से जुड़ी एक वीडियो व पत्र इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में इस प्रकार की चीज समाने आती रहती हैं, लेकिन हम लोग अनुशासित दल के लोग है। हमारे संज्ञान में इस तरह के विषय आते हैं। हम लोग अपने कार्यकर्ताओं पर नियमानुसार कार्रवाई करते हैं। ऐसा अगर कोई मामला है तो उस पर संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link