
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
कानपुर से दिल्ली के लिए एक जुलाई से प्रस्तावित की गई 220 सीटर नई फ्लाइट की टिकट बुकिंग कंपनी ने शुरू कर दी है। दिल्ली से कानपुर आने का टिकट 2999 रुपये तो कानपुर से दिल्ली जाने का टिकट 3199 रुपये में बुधवार को बुक हो रहा था। वैसे पहले यह फ्लाइट 16 जून से प्रस्तावित की गई थी पर एय़र ट्रैफिक व्यस्त होने की वजह से डीजीसीए ने नई सेवा को हरी झंडी नहीं दी थी।
स्पाइस जेट की अग्रिम फैसले तक बंद है दिल्ली फ्लाइट पुराने एयरपोर्ट से स्पाइस जेट की 90 सीटर फ्लाइट चलती थी। पिछले महीने स्पाइस जेट ने मुंबई के बाद एकलौती बची दिल्ली हवाई सेवा को भी अगले फैसले तक बंद कर दिया। अब स्पाइस जेट की कानपुर एयरपोर्ट से कोई सेवा चल नहीं रही है। इंडिगो की जरूर बेंगलुरू और मुंबई की फ्लाइटें नियमित उड़ रही हैं।
तेज हुआ मलेरिया का हमला, फिर डेंजर जोन में जा सकता है ये जिला
शहरियों को नया टर्मिनल भाया, औसतन लोड 180 पार
कानपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल शहरियों को भा रहा है। इसका प्रमाण यह है कि जब से नए टर्मिनल से इंडिगो की मुंबई और बेंगलुरु फ्लाइट शुरू हुई है, तब से बुधवार तक रोजाना औसतन लोड 189 सीटर फ्लाइट में 180 यात्रियों का है। सात जून को दोनों फ्लाइटों से 345, आठ जून को बेंगलुरु फ्लाइट से 314 तो इतने ही यात्री मुंबई फ्लाइट से नौ जून को बेंगलुरु से 312 तो मुंबई से 332 यात्री आए और गए। दस जून को बेंगलुरु से 318 तो मुंबई से 369 यात्री आए और गए। 11 जून को बेंगलुरु से 320 तो मुंबई फ्लाइट से 365 मुंबई से आए और गए। 12 जून को बेंगलुरु से 344 तो मुंबई से 368 यात्री आए और गए।
[ad_2]
Source link