Home Health कान में जमा मैल मिनटों में निकलेगा बाहर, अपनाएं 5 बेहद आसान तरीके, ईयरवैक्स से मिलेगा छुटकारा

कान में जमा मैल मिनटों में निकलेगा बाहर, अपनाएं 5 बेहद आसान तरीके, ईयरवैक्स से मिलेगा छुटकारा

0
कान में जमा मैल मिनटों में निकलेगा बाहर, अपनाएं 5 बेहद आसान तरीके, ईयरवैक्स से मिलेगा छुटकारा

[ad_1]

Earwax Removal Home Remedies: कान में अक्सर मैल जमा हो जाता है, जिसे ईयरवैक्स कहा जाता है. ईयरवैक्स हमारे कानों को गंदगी, धूल और बैक्टीरिया से बचाने का काम करती है. यह एक सुरक्षा कवच की तरह होती है और थोड़ी बहुत ईयरवैक्स हो, तो इसे निकालने की जरूरत नहीं होती है. कई बार कान में ज्यादा मैल जमा हो जाता है, तब इससे लोगों को खुजली या सुनने में परेशानी होने लगती है. ऐसी कंडीशन में लोग ईयरवैक्स निकालन की कोशिश करते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि लोगों को घर पर ईयरवैक्स निकालने से बचना चाहिए. अगर ऐसा करें तो बेहद सावधानी अपनाएं, ताकि कान को किसी तरह का नुकसान न हो. पेन, माचिस की तीली, कॉटन बड्स या चिमटी को कान में न डालें, वरना कान का पर्दा फट सकता है.

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक बेकिंग सोडा कान की वैक्स को नरम करने और उसे बाहर निकालने में मदद कर सकता है. आधा चम्मच बेकिंग सोडा को थोड़ा गर्म पानी में घोलें और ड्रॉपर की मदद से 5-10 बूंदें कान में डालें. इसे एक घंटे तक रहने दें और फिर इसे कॉटन से साफ करें. इसे एक सप्ताह तक दिन में एक बार करें.

हाइड्रोजन पेरोक्साइड से भी कान के मैल की सफाई की जा सकती है. 3% हाइड्रोजन पेरोक्साइड या उसके और पानी के मिश्रण का उपयोग भी वैक्स हटाने के लिए किया जा सकता है. सिर को एक ओर झुकाएं और 5-10 बूंदें कान में डालें. कुछ समय तक सिर को उसी स्थिति में रखें ताकि बबलिंग प्रक्रिया हो सके. इसके बाद कान को सुखाने के लिए थोड़ा अल्कोहल भी प्रयोग किया जा सकता है.

ईयरवैक्स एक तैलीय पदार्थ होता है, इसलिए तेल जैसे बेबी ऑयल, नारियल तेल, मिनरल ऑयल या जैतून तेल ईयरवैक्स को नरम कर सकते हैं. इन तेलों का हल्का गुनगुना करके तेल की कुछ बूंदें कान में डालें और सिर को झुकाकर 5 मिनट तक उसी स्थिति में रखें. इससे ईयरवैक्स अपने आप बाहर निकल जाएगी.

कभी-कभी हल्के पानी के दबाव से भी वैक्स बाहर निकल जाती है. एक बल्ब सिरिंज लें, उसमें गर्म पानी भरें और धीरे-धीरे कान में डालें. नीचे तौलिया रखें ताकि पानी और वैक्स उसमें गिर सके. यह प्रक्रिया बेकिंग सोडा या तेल के इस्तेमाल के बाद की जा सकती है.

अब सवाल है कि ईयरवैक्स निकालने के किन तरीकों से बचना चाहिए? एक्सपर्ट्स की मानें तो ईयरवैक्स निकालने के कुछ घरेलू नुस्खे खतरनाक हो सकते हैं. पिन, बॉबी पिन या कॉटन बड्स का उपयोग करके कान का मैल न निकालें. ये चीजें कान की नाजुक त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं और वैक्स को और गहराई में धकेल सकती हैं. इसके अलावा ईयर कैंडल्स का प्रयोग भी खतरनाक है, क्योंकि इससे कान में जलन या कान के पर्दे में छेद हो सकता है.

अगर आपको लगता है कि आपके कानों में वैक्स की समस्या है, तो सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लें. हर किसी के लिए घरेलू उपाय सुरक्षित नहीं होते हैं. खासतौर से अगर आपके कान में कोई इंफेक्शन या अन्य परेशानी हो, तो घर पर ईयरवैक्स भूलकर भी न निकालें, इससे कान की कंडीशन गंभीर हो सकती है. ऐसी कंडीशन में डॉक्टर से कंसल्ट करें.

[ad_2]

Source link